{"vars":{"id": "141324:5161"}}

Kal Ka Mausam 08 November: कल रविवार को देशभर में कैसा रहेगा मौसम ? जानें कहाँ कहाँ होगी बारिश? 

कई राज्यों के लिए बारिश की चंतावनी जारी की है। इस चेतावनी में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल समेत दक्षिण के कई इलाके शामिल हैं। इ
 

Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम बदल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है और ठंड का असर देखने को मिल रहा है। तो वहीं, चक्रवात मुरासू के प्रभाव से दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। इन इलाकों में मध्यम से भारी बारिश संभव है। इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 08 नवंबर 2026 रविवार के लिए अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के अनुसार, देश के कई राज्यों में बारिश की गतिविधि दर्ज की जा सकती है। तो चलिए IMD से कल का मौसम अपडेट जानते है।

आठ नवम्बर को देश हर में कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए बारिश की चंतावनी जारी की है। इस चेतावनी में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल समेत दक्षिण के कई इलाके शामिल हैं। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी का दौर जारी रहेगा, जिससे भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। इस दौरान इन इलाकों में 60 से 70 KMPH की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। ऐसे में मोसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है। Kal Ka Mausam


IMD ने बताया कि उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। इस दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश संभव है।

इन राज्यों में कई दिन बारिश का अलर्ट 

दूसरी तरफ, दक्षिण भारत में चक्रवात मुरासू के असर से कई जिलों में बादल बरस रहे है। ये सिलसिला कल 08 नवंबर को भी जारी रहेगा। जबकि 09 नवंबरको भी कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं जारी रहेगी। IMD ने मछुआरों को समुद्री इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।    Kal Ka Mausam