Weather update : फिर बदलेगा मौसम दिल्ली-हरियाणा सहित 20 राज्यों में बारिश की चेतावनी
Weather update : दिवाली पर बढ़े प्रदूषण से जल्द ही राहत मिलने वाली है। क्योंकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने फिर से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। इसके तहत आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी है।
मौसम विभाग विभाग का कहना है कि 11 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ देश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होगी। साथ ही इस दौरान करीब 75 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी भी चलेगी। ऐसे में बेहद गंभीर स्तर पर पहुंचा प्रदूषण का स्तर नीचे आ सकता है।
उत्तर भारत के राज्यों हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, बिहार और उत्तराखंड में तेज आंधी की आशंका अधिक है। इसका सीधा असर तापमान पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान 5 डिग्री तक नीचे आ सकता है। मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम बदलेगा और बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके कारण 11 नवंबर को उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान है। क्योंकि दक्षिण पूर्वी राजस्थान के साथ-साथ लक्षद्वीप जैसे क्षेत्रों में चक्रवातीय परिसंचरण तैयार हो रहा है।
यहां भारी बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि 11 नवंबर को आधे से अधिक भारत में बारिश होगी। इसमें दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, असम, सिक्किम और त्रिपुरा जैसे राज्य शामिल हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 11 नवंबर के लिए भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान करीब 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इससे न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं दिल्ली के साथ लगते उत्तर प्रदेश के जिलों में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके साथ ही बिहार में भी तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी है।