{"vars":{"id": "141324:5161"}}

Kal Ka Mausam: हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, देखें कल कैसा रहेगा मौसम ?

 

हरियाणा में इन दिनों मानसून एक्टिव है। इस वजह से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने कल के मौसम को लेकर भी ताजा अपडेट जारी कर दिया है।

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम ?

16 अगस्त से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है, हालांकि अलग-अलग स्थानों पर रुक-रुक बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 16 अगस्त को कई जिलों में हल्की बारिश और शाम के समय गरज चमक के साथ कुछ हिस्सों में तेज बारिश के आसार है।

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कल दिन के समय हल्की बारिश और धूप-छांव का माहौल रहेगा। वहीं शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है।

आज इन जिलों में हुई झमाझम बारिश

वहीं आज के मौसम की बात करें तो कई जिलों में बारिश जारी है। वहीं कुछ जिलों में तेज धूप खिली हुई है। पानीपत में आज शनिवार को काफी बारिश हुई। इसके अलावा सोनीपत, यमुनानगर, सिरसा और भिवानी में भी बारिश हुई।

सोनीपत में तो भारी बारिश के कारण सड़कों पर घुटनों तक जलभराव हो गया। मौसम विज्ञान विभाग ने आज शनिवार को अंबाला, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में लगातार दो दिन से हो रही बारिश से तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट आई है और मौसम सुहावना हो गया है।