Haryana Weather: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बारिश
Aug 25, 2026, 13:58 IST
हरियाणा में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसी बीच बारिश को लेकर मौसम विभाग ने एक नया अपडेट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की संभावना है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार अगले तीन घंटो में हिसार, हांसी , जींद, कैथल, भिवानी, चरखी दादरी, सोनीपत में हल्की बारिश की संभावना है। इन जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की भी संभावना है।