कल का मौसम: 8 राज्यों में होगी बारिश, देखें हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम?
Kal Ka MOUSAM 25 NOVEMBER: : सर्दी का असर अब धीरे-धीरे बढ़ा रहा है। जहां एक ओर पहाडों में बर्फबारी शुरू हो रही है, इसके कारण ठंड अब मैदानी क्षेत्रों में उतरनी शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में आने वाले दिनों में प्रचंड ठंड के साथ घना कोहरा लोगों के लिए परेशानी लेकर आएगा। साथ ही देश के 8 राज्यों में बारिश की भी आशंका है।
फिलहाल पूर्वी हवाओं ने मौसम को बदल दिया है। इसके कारण दक्षिणी भारत के राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD का कहना है कि 25 नवंबर को देश के 8 राज्यों में बारिश होगी। साथ ही करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाएंगी। मौसम में 25 से 28 नवंबर बदलाव रहेगा।
यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तटीय क्षेत्र जैसे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पुडुचेरी और लक्षद्वीप जैसे 8 राज्यों होने की संभावना है। पिछले दिनों चले चक्रवाती तूफान के कारण अब फिर से मौसम बदला है।
राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ेगी ठंड
वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर और पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड अब शुरू हो जाएगी।
नवंबर महीना बीतने को है। ऐसे में दिसंबर की शुरूआत कड़ाके की ठंड के साथ होने वाली है। ठंड के साथ ही धुंध भी छाएगी, जिससे रेल व सड़क मार्ग की यात्रा करने वालों को परेशानी हो सकती है।
चूंकि इसके प्रभाव से रेलगाड़ियां कई-कई घंटे देरी से चलेंगी।