{"vars":{"id": "141324:5161"}}

कल का मौसम: 14 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, देखें हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम 

26 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में जोरदार बारिश होगी। 
 

KAL KA  MOUSAM 26 OCTOBER 2026 : मौसम के मिजाज लगातार बदल रहे हैं। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने एक बार  फिर देश के 14 राज्यों में भारी बारिश के साथ तूफान की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 85 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं। 

 

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के पास चक्रवात की स्थिति बन रही है।  इससे मौसम में बड़े स्तर पर बदलाव देखा जा रहा है। वहीं चक्रवात के कारण देश के 4 राज्यों में सबसे अधिक असर रहेगा। क्योंकि इसके कारण कई जगह ओले गिरने का खतरा बना हुआ है। 

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार चक्रवारत 26 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य क्षेत्र में तूफान का रूप ले सकता है। इसके कारण पश्चिमी राजस्थान और इसके साथ लगते क्षेत्रों में मौसम में तेजी से बदलाव दर्ज होगा। इसके परिणाम स्वरूप देश के कई हिस्सों में तेज बारिश और तूफान आएगा।
 

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने फिलहाल मौसम में बदलाव के कारण 26 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में जोरदार बारिश होगी। 

दिल्ली -हरियाणा में हल्की बारिश

माैसम में आ रहे इस बदलाव के कारण सोमवार यानी 26 अक्टूबर को उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होगी। इसमें राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश प्रमुख हैं। यहां पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में भी मौसम के मिजाज ऐसे ही रहेंगे। 

 

उत्तराखंड में तेजी से गिरेगा पारा

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान राजधानी देहरादून सहित अल्मोड़ा, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग के साथ हरिद्वार क्षेत्र में भारी बारिश की आशंका है। राज्य में इस बारिश के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री तक पहुंच सकता है।