कल का मौसम: कल 13 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, देखें मंगलवार का मौसम पूर्वानुमान
Kal ka mousam : पिछले कई दिनों मौसम में चल रहा बदलाव आगे भी जारी रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। 19 अक्टूबर से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। इसके बाद 25 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ तेज तूफान की भी आशंका बनी हुई है। दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवा चल सकती है।
क्योंकि 19 अक्टूबर की बात की जाए तो इस दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में बहुत भारी बारिश हुई है। इसके अलावा केरल और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। अब मौसम का ही मिजाज बना रहने की संभावना है। यानी अगले 4 से 5 दिन तक अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश होगी।
दक्षिण भारत में तेज बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 19 से 21 अक्टूबर तक दक्षिण भारत के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हलांकि 22 से 25 अक्टूबर के बीच भी तेज बारिश हो सकती है। साथ ही दक्षिणी राज्य केरल में अगले 7 दिन तक बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा और लक्षद्वीप में 19 से 25 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के साथ ओडिशा में बारिश का मौसम बना रहेगा।
अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र
भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे तेज बारिश हो सकती है। इसके चलते अगले 2 से 3 दिन तक बारिश होगी। वहीं दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के साथ उत्तरी तमिलनाडु के तट के आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण बना है।
देश के 13 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कल यानी 20 अक्टूबर को देश के 13 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम और असम में मध्यम बारिश होने की चेतावनी है।
दिल्ली-एनसीआर में साफ रहेगा मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके साथ लगते एनसीआर में अगले कुछ दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि अन्य क्षेत्रों में हो रहे मौसमी बदलाव का असर कहीं-कहीं हो सकता है। यानी कुछ क्षेत्रों में स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार मौसम में बदलाव आ सकता है।
समुद्र में न जाएं मछुआरे
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने मछुआरों के खास चेतावनी जारी की है। तटीय क्षेत्रों में मौसम में हो रहे बदलावों के चलते कहा गया है कि 19 से 22 अक्टूबर तक मछुवारे दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में जाते हुए सावधानी बरतें। वहीं केरल और कर्नाटक के तटों के पास और लक्षद्वीप क्षेत्र में मछुआरों के लिए 22 से 24 अक्टूबर तक चेतावनी जारी की गई है।