कल का मौसम: देश के इन राज्यों में कल भारी बारिश का अलर्ट जारी, हरियाणा में करवाचौथ पर चाँद के दीदार होंगें मुश्किल
KAL KA MOUSAM 29 OCTOBER : हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में कल गुरुवार 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है । मौसम विभाग के अनुसार करवाचौथ के दिन महिलाओं को चाँद का दीदार करने में दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है । मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।
हरियाणा समेत कई राज्यों में कल भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार कल गुरूवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, त्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है .
मौसम विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में काफी व्यापक से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है।
वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखडं में कहीं बारिश के साथ तूफान की संभावना है। आने वाले दो दिनों में उत्तर भारत में मौसम बदल सकता है।
हरियाणा के मौसम कि बात करें तो भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के पूर्वानुमान में कहा गया है कि हरियाणा में आज से मौसम काफी परिवर्तनशील रहेगा। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के 14 जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। इसका असर प्रदेश में 31 अक्टूबर तक देखने को मिलेगा .
मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान दक्षिण हरियाणा का अधिकतर क्षेत्र प्रभावित होगा। क्योंकि गुरुग्राम, रेवाडी, नारनौल, पलवलन, फरीदाबाद, नूहं, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक में बारिश होने की आशंका है। इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा में चाँद निकलने का समय
जानकारी के लिए बता दे कि कुरुक्षेत्र, थानेसर और अंबाला में चंद्रोदय का अनुमानित समय रात 8 बजकर 13 मिनट है।
दिल्ली-एनसीआर में रात 8 बजकर 17 मिनट बजे और गुरुग्राम में 8 बजकर 18 मिनट पर चांद निकलेगा।
चंडीगढ़ में यह समय 8 बजकर 14 मिनट समय बताया गया है, लेकिन मौसम विभाग कि नई रिपोर्ट ने सब को चिंता में दाल दिया, चंद्रोदय के समय में घनघोर घटा छा सकती है और तेज बारिश भी हो सकती है .