कल का मौसम : हरियाणा-दिल्ली समेत 7 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम?
Kal Ka MOUSAM 29 NOVEMBER: : सर्दी का असर अब धीरे-धीरे बढ़ा रहा है। जहां एक ओर पहाडों में बर्फबारी शुरू हो रही है, इसके कारण ठंड अब मैदानी क्षेत्रों में उतरनी शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा दिल्ली समेत उत्तर भारत में आने वाले दिनों में प्रचंड ठंड के साथ घना कोहरा लोगों के लिए परेशानी लेकर आएगा।
इस बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने वाला है। यहां गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
इन राज्यों में कल घने कोहरे का अलर्ट
हवा के झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। दूसरी ओर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। देश के ज्यादातर अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
इन राज्यों में कल बारिश का अलर्ट
IMD के मुताबिक, 29 नवंबर को दक्षिण भारत में बारिश का दायरा कुछ राज्यों तक सीमित रहेगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट से कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
केरल और माहे में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। लक्षद्वीप में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और रायलसीमा में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
हालांकि, 29 नवंबर के लिए इन राज्यों में भारी बारिश का कोई नया अलर्ट नहीं है। अंडमान-निकोबार में गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।