{"vars":{"id": "141324:5161"}}

आज का मौसम: हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट

IMD ने 26 नवंबर को मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत मौसम में लगतार बदलाव देखा जाएगा। क्योंकि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर रहेगी।
 

Aaj Ka Mousam : उत्तर भारत समेत देशभर में  आने वाले दिनों में मौसम काफी परिवर्तनशील रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक उत्तर भारत में भीषण शीतलहर का दौर रहेगा। वहीं दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। बता दे की बीते दिनों में सुबह शाम ठंढ का कहर देखने को मिल रहा है । 


आने वाले दिनों के लिए IMD ने 26 नवंबर को मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत मौसम में लगतार बदलाव देखा जाएगा। क्योंकि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर रहेगी।

इसके साथ ही दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल के साथ माहे जैसे क्षेत्रों में 26 और 27 नवंबर को भारी बारिश की आशंका है। इसके साथ ही तटीय क्षेत्रों आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में भी बारिश के साथ तेज हवाओं का पूर्वानुमान है। 


50 मीटर से भी कम होगी दृश्यता
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के राज्यों में घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम रहेगी। इसका सीधा असर जहां ठंड के रूप में दिखेगा, वहीं वाहनों की रफ्तार भी ब्रेक रहेंगे। हालांकि राजस्थान में 28 नवंबर तक काफी ठंड रहेगी। 

इसके साथ ही हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजबा व दिल्ली भी घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। खासकर 28 नवंबर तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। साथ ही उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ों में हिमपात की भी चेतावनी है।