{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा में गुलाबी ठंढ की दस्तक! आज 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का नया अपडेट 

आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।  इनमे यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिला शामिल है ।
 

HARYANA WEATHER UPDATE : हरियाणा में अचानक मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है।  बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। जिससे प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और प्रदेश में गुलाबी ठंढ की भी एंट्री हो गई है।  वहीँ मौसम विभाग ने आज भी 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

फसलों को नुकशान 


बता दे की बदलते मौसम से बारिश और आंधी के कारण खेतों के साथ साथ मंडी की फसलों को भी भारी नुकशान पहुंचा है। वहीँ IMD के नए अलर्ट से आने वाले दिनों में किसानों की मेहनत को प्रभावित कर सकता है। 

आज 10 जिलों में बारिश का अलर्ट 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।  इनमे यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिला शामिल है ।

 बता दे की इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।  हाल ही में हुई बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।  वहीं, भारी बारिश के कारण तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई है।  अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।