हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम? देखें कहाँ कहाँ होगी बारिश?
aaj ka mousam 23 october 2026: मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर मौसम बदलने वाला है । जिससे बारिश और तूफान के आसार बढ़ रहे है । बता दे की आज मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर को देश के 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक ओर जहां उत्तर भारत में ठंड दस्तक दे रही है, वहीं फसलों को लेकर भी किसानों को चिंता सत्ता रही है । अगर इस समय बारिश होती है तो धान वाले किसानो को नुकशान, जबकि सरसों बुआई वाले किसानों को फायदा हो सकता है ।
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, सहित, यूपी, बिहार जैसे 10 राज्यों में तेज बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाओं का कहर भी देखने को मिल सकता है ।हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की गई है।
पर्वतीय क्षेत्रों में अब बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार मौसम यह बदलाव दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के साथ तमिलनाडु के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से हो रहा है। इसके परिणाम स्वरूप पूर्वी भारत में तूफान की स्थिति रहेगी।
IMD ने 23 अक्टूबर के लिए पंजाब, दिल्ली, यूपी, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में बहुत तेज बारिश हो सकती है। aaj ka mousam
इनके साथ लगते क्षेत्रों में भी हल्की बारिश की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां बारिश औ आंधी की चेतावनी है।
इसके साथ लगते उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, रायबरेली, कानपुर, बांदा, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज और मऊ के कई क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की बारिश होगी।
इसके अलावा मौसम विभाग ने बिहार के भी कई क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की है। झारखंड के भी धनबाद, देवघर, रांची जमशेदपुर सहित 10 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यहां पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफान भी आएगा। उत्तराखंड, व हिमाचल में भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा। यहां पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। इससे तापमान 6 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। aaj ka mousam
उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों की बात करें तो पंजाब, राजस्थान व कई क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी है। पंजाब के 7, राजस्थान के 9 जिलों में भारी बारिश रह सकती है। इसका असर हरियाणा साथ लगते जिलों में भी रहेगा। वहीँ IMD ने बताया की हरियाणा में कल से मौसम बदलेगा जिससे बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी ।