{"vars":{"id": "141324:5161"}}

देश के इन राज्यों में आज भारी बारिश का अनुमान, यूपी-राजस्थान में गरज-चमक का अलर्ट

AAJ KA MOUSAM: मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आज आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर आंधी के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 
 

AAJ KA MOUSAM 18 OCTOBER 2026 : देश के कई राज्यों में आज भी भरी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।  बता दे की पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से देश के कई हिस्सों में ठंढ की एंट्री हो चुकी है।

 बदलते मौसम से तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मि रही है।  वहीँ उत्तर भारत में मौसम अब शांत नजर आ रहा है। वहीँ इस टिहरी सीजन में कई राज्यों में अब भी गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। चलिए जानते है आज 18 अक्टूबर को देश में कैसा रहेगा मौसम?   


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 18 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। 

इन राज्यों में आज भारी बारिश 

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आज आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर आंधी के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

 पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में 30-40 किमी प्रति घंटे से लेकर 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी, केरल और पुडुचेरी में भी भारी बारिश होने की संभावना है।  आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए लोगों को मौसम से सावधान रहने की अपील की है और समुद्र में जाने वालों को भी स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करना चाहिए।