{"vars":{"id": "141324:5161"}}

बुधवार को देश के 18 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, देखें हरियाणा समेत देशभर में कल का मौसम पूर्वानुमान 

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे लगते तमिलनाडु तट पर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे भारी बारिश होने की आशंका है।
 
 

kal ka Mousam 21 october : एक और मानसून सीजन बीत चुका है, लेकिन देश भर में बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने अब फिर से देश के अधिकतर क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार यानी 21 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाण, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है।


इस दौरान दक्षिण राज्यों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा भी चल सकती है।

 

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे लगते तमिलनाडु तट पर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे भारी बारिश होने की आशंका है।


इसके चलते दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल और पुडुचेरी में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। 


 

इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक, मणिपुर, असम, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा तेज बारिश होगी।


इतना ही नहीं मौसम में बदलाव के चलते बिजली गिरने की भी आशंका है। इसलिए चेतावनी जारी की है कि पेड़ों के नीचे नहीं खड़े हों। 

 

दिल्ली में ठंड की दस्तक

मौसम में बदलाव के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड की दस्तक शुरू हो गई है। हालांकि यहां बारिश की संभावना कम है, लेकिन साथ लगते क्षेत्रों का प्रभाव रहेगा।


ऐसे में दिल्ली में 2 डिग्री तक तापमान गिर सकता है। इसके अलावा साथ लगते राजस्थान में  तेज बारिश और तूफान की चेतावनी है। हरियाणा, पंजाब व  यूपी भी बारिश की जद में होने वाले हैं।

 


देश के मध्य भाग की बात करें तो मध्य प्रदेश के बड़े क्षेत्र में बारिश होगी। साथ ही 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती हैं। साथ लगते महाराष्ट्र राज्य में तेज बारिश होने की संभावना है।