{"vars":{"id": "141324:5161"}}

Haryana Weather Update: हरियाणा में सुबह सुबह तेज हवाओं से बढ़ा सर्दी का शितम, पंचकूला समेत 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी 

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं। ऐसे में सुबह के समय वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत होगी।
 

Haryana Weather Update-VOP: हरियाणा में सर्दी का कहर दिखने लगा है । आज सुबह सुबह तेज हवाओं ने प्रदेश के कई जिलों में ठिठुरन बढ़ा दी है । बता दे की एक तरफ जहां दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है वहीँ सुबह शाम अब कोहरे के साथ साथ ठंढ का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बता दे की मौसम विभाग ने 26 नवंबर से प्रदेश के पांच जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट (yellow Alert) जारी किया है।


आज 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी 

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं। ऐसे में सुबह के समय वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। VOP-Anil Choudhary वहीं महेंद्रगढ़ में रात का तापमान गिरकर 7.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।


28 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम  

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में  26 और 27 को प्रदेश में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया। वहीं उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। वहीँ आने वाले तीन दिन यानि 28 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। VOP-Anil Choudhary हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जबकि दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

सुबह के समय हल्का स्मॉग 

मौसम में इस बदलाव के साथ सुबह के समय हल्का स्मॉग और कोहरे की स्थिति वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ा सकती है। विशेषकर जिन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, वहां सुबह के समय दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है। VOP-Anil Choudhary