शुक्रवार को 11 राज्यों में भारी बारिश के साथ 75 की स्पीड के तूफान का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान
kal ka mousam 23 october 2026: मौसम में बदलाव जारी है। इसके चलते मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर को देश के 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक ओर जहां उत्तर भारत में ठंड दस्तक दे रही है, वहीं फसल भी खेत और मंडियों में पड़ी है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ रही है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD का कहना है कि इस दौरान कई स्थानों पर तेज तूफान भी रहेगा। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, सहित, यूपी, बिहार जैसे 11 राज्यों में तेज बारिश होगी। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की गई है।
पर्वतीय क्षेत्रों में अब बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार मौसम यह बदलाव दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के साथ तमिलनाडु के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से हो रहा है। इसके परिणाम स्वरूप पूर्वी भारत में तूफान की स्थिति रहेगी।
इन राज्यों में में बारिश की चेतावनी
IMD ने 23 अक्टूबर के लिए पंजाब, दिल्ली, यूपी, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में बहुत तेज बारिश हो सकती है।
इनके साथ लगते क्षेत्रों में भी हल्की बारिश की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां बारिश औ आंधी की चेतावनी है।
इसके साथ लगते उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, रायबरेली, कानपुर, बांदा, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज और मऊ के कई क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की बारिश होगी।
इसके अलावा मौसम विभाग ने बिहार के भी कई क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की है। झारखंड के भी धनबाद, देवघर, रांची जमशेदपुर सहित 10 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यहां पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफान भी आएगा। उत्तराखंड, व हिमाचल में भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा। यहां पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। इससे तापमान 6 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में मौसम का हाल
उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों की बात करें तो पंजाब, राजस्थान व हरियाणा के कई क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी है। पंजाब के 7, राजस्थान के 9 जिलों में भारी बारिश रह सकती है। इसका असर हरियाणा साथ लगते जिलों में भी रहेगा।