बदला मौसम, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड शुरू, दक्षिण भारत व तटीय क्षेत्रों में होगी बारिश
weather news मौसम में चल रहे बदलाव के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक और बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 नवंबर को उत्तर भारत का मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। क्योंकि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू होगी।
इसके साथ ही देश के 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। बारिश के साथ करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी चलने की आशंका है। हालांकि उत्तरी राज्यों में ठंड के साथ अब घना कोहरा शुरू होने जा रहा है।
मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में भी ठंड व कोहरा रहेगा। ऐसे में यहां यात्रा करने वालों को सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि 20 नवंबर को पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की आशंका है। इसका सीधा असर मैदानों पर दिखेगा।
गौरतलब है कि तटीय राज्यों में चक्रवाती तूफान अकवान का असर दिख रहा है। यह चक्रवात आंध्रप्रदेश के तट से टकरा चुका है। ऐसे में आंध्र प्रदेश, ओडिशा में इसका व्यापक असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण है। इसके परिणाम स्वरूप 20 नवंबर को मौसम बदला रहेगा।
इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग का कहना है कि 20 नवंबर को देश के 12 राज्यों में भारी बारिश होगी। इसमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, अंडमान निकोबार, छत्तीसगढ़ के साथ त्रिपुरा शामिल है। यहां पर तेज हवाएं भी बारिश के साथ मुश्किलें बढ़ाएंगी।
उत्तर भारत का मौसम
इसके साथ ही उत्तर भारत के राज्य हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, , हिमाचल, पंजाब और जम्मू कश्मीर में भीषण ठंड का दौर शुरू हो रहा है। यहां तेज ठंडी हवाएं जनजीवन को प्रभावित करेंगी। ऐसे में फसलों के साथ-साथ गेहूं की बिजाई का कार्य भी बाधित होगा। वहीं इन राज्यों में कोहरा छाया रहेगा। इससे यातायात पर असर पड़ेगा।