{"vars":{"id": "141324:5161"}}

KAL KA MOUSAM : 23 राज्यों भारी आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट, देखें देशभर में कल का मौसम पूर्वानुमान

 

KAL KA MOUSAM 10 OCTOBER 2026 : मासून की गतिविधियों के बाद कल देश के लगभग दो दर्जन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। बता दे की मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 10 अक्टूबर को देश के 23 राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, केरल, पंजाब, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के चलते किसानों की मुश्किले बढ़ सकती हैं।

देश भर में मौसम प्रणाली:

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा अभी भी 27.5°N/86.5°E, सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती, हरनाई और 17.5°N/71.8°E से होकर गुजर रही है।

अगले 2-3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों के साथ तेलंगाना तथा उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ भागों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। KAL KA MOUSAM

एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसकी धुरी करीब 81°E और 27°N के उत्तर में, समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी की ऊंचाई पर बनी हुई है।

इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश से रायलसीमा तक एक ट्रफ पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना से होकर करीब 5.8 किमी की ऊंचाई पर फैली हुई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से करीब 1.5 किमी तक फैला है। वहीं हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में करीब 0.9 किमी की ऊंचाई पर एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। KAL KA MOUSAM

लक्षद्वीप और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर भी करीब 0.9 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इससे एक ट्रफ उत्तर केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक होते हुए रायलसीमा तक फैली है।

यह सिस्टम दक्षिणी प्रायद्वीप में बारिश की गतिविधियों को सक्रिय रखने में मदद कर रहा है। KAL KA MOUSAM