{"vars":{"id": "141324:5161"}}

अलर्ट! हरियाणा में अगले कुछ घंटों में मचेगा हाहाकार, 18 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी ओलावर्ष्टि 

देर रात से ही बदलाव देखने को मिल रहा है। वही आज प्रदेश के 18 जिलों में तेज तूफानी बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी हुआ है। 
 

HARYANA WEATHER ALERT : हरियाणा के मौसम में देर रात से ही बदलाव देखने को मिल रहा है। वही आज प्रदेश के 18 जिलों में तेज तूफानी बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी हुआ है। 
 

मौसम विभाग ने कहा कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज हवाएं चलने के आसार है। वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश आफत पैदा कर सकती है, क्योंकि किसान धान समेत कई अन्य फसलों को लेकर मंडियों में बैठा है। अगर ऐसे में बारिश होती है तो किसान दोहरी मार का शिकार होगा 

 

बीते दिन हुई बारिश से भी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। यमुनानगर रोहतक समेत कई जिलों में धान की फसलों को काफी नुकसान हुआ था 

गिरेगा तापमान 
 

प्रदेश में पिछले दो दिनों से तापमान में हल्का उछाल देखा जा रहा है ,लेकिन अब होने वाली बारिश से तापमान में बड़ी गिरावट देखने की मिलेगी और हरियाणा के अंदर गुलाबी ठंड की दस्तक होगी। 

आज 18 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट 

मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम में बदलाव नजर आएगा। तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। आज 18 जिलों में बारिश होने के आसार हैं जिनमें ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

 चलिए देखते हैं कौन से जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि कहाँ येलो अलर्ट जारी है

ऑरेंज अलर्ट: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत व रोहतक।

यलो अलर्ट: जींद, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल।