AAJ KA MOUSAM : देश के इन राज्यों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
AAJ KA MOUSAM 17 OCTOBER : देश के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश के आसार है। मानसून जाने के बाद से लगातार उत्तर भारत में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। हरियाणा-राजस्थान समेत कई राज्यों में फसलों को भी नुकशान की ख़बरें सामने आ रही है। मंडियों में धान भीग रहा है। किसान एक बार फिर लाजार नजर आ रहा है। बता दे की इस बार मानसून के मौसम में बारिश कम रही, लेकिन अब लगातार बारिश से किसानों की टेंशन बढ़ रही है।
क्योंकि मौसम विभाग ने 17 अक्टूबर को फिर से देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तो 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफान आएगा।
ऐसे में किसानों को भारी परेशानी होगी। विशेषकर जहां पर धान की फसल की कटाई बाकी है या धान मंंडियों में पड़ा है।
मौसम विभाग का कहना है कि 17 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ यूपी, हरियाण, पंजाब व बिहार, झारखंड में तेज बारिश हो सकती है।
इस दौरान करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे का तूफान रहेगा। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में पहाड़ गिरने का भी खतरा है। इससे जल्दी ठंड बढ़ जाएगी। साथ ही मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी है।
मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश-हो सकती है। इससे बड़े स्तर पर जनजीवन प्रभावित होगा।
गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही हुई तेज बारिश से फसलों पर काफी असर पड़ा है। विशेषकर हरियाणा व यूपी में धान की कटाई का काम तेजी से चल रहा है।
इसके अलावा पंजाब में भी धान की कटाई बची हुई है। वहीं राजस्थान में भी बाजरे की फसल तैयार है। ऐसे में यहां भारी नुकसान हो सकता है।