{"vars":{"id": "141324:5161"}}

जानिए कैसा रहेगा मेष से मीन सभी राशियों के लिए आज का दिन, पढ़ें अपना राशिफल

 

AAJ KA RASHIFAL 9 OCTOBER 2026 : मेष आज का राशिफल: आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में आपको मजबूती मिलने वाली है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा। बजट का ध्यान रखें और अनचाहे खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

वृषभ आज का राशिफल

आज के दिन आपके लिए अच्छे सयोंग बन रहे है। व्यापार में नई डील या आर्थिक फायदा मिल सकता है। पुराने निवेश से बड़ा मुनाफा हाथ लगेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन आज का राशिफल

आज के दिन आपके दिन की शरुवात संदर होने वाली है। आपकी कुंडली में अचानक बड़ा आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। वित्तीय स्थिति काफी बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ नया शुरू करने या बदलाव की योजना बन सकती है।

कर्क आज का राशिफल

आज के दिन भाग्य का सहयोग मिलेगा और उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे। नौकरी में सहयोगियों और वरिष्ठों का साथ मिलेगा। घर और दफ्तर की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। सेहत के लिहाज से खान-पान पर नियंत्रण रखें।

सिंह आज का राशिफल

आज का दिन लाभदायक रहेगा। अपनी समझबूझ और बुद्धि के बल पर आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त करेंगे। सरकारी या अटके कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या आज का राशिफल

आज के दिन कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के काम आसानी से निपटेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से विशेष प्रोत्साहन मिलेगा।

तुला आज का राशिफल

धन लाभ का योग बन रहा है। कला और रचनात्मक कार्यों की ओर रुझान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर अपने काम के प्रति अत्यधिक गंभीर और केंद्रित रहना होगा, लापरवाही से नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

वृश्चिक आज का राशिफल

करियर में नए मौके मिल सकते हैं। सरकारी क्षेत्र और सामाजिक प्रतिष्ठा से फायदा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता और तालमेल बना रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन मिलाजुला और उतार-चढ़ाव भरा रह सकता ।

धनु आज का राशिफल

आज के दिन कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में परिवार के अनुभवी सदस्यों की सलाह का पालन करने से अच्छा लाभ मिलेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले छात्रों को अपने प्रयासों में बड़ी सफलता मिलने के योग है।

मकर आज का राशिफल

आज के दिन किराना व दैनिक उपभोग के कारोबारियों की शानदार कमाई होगी। कोई नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो दिन अत्यंत शुभ है। अटके हुए आर्थिक कार्य गति पकड़ेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है।

कुंभआज का राशिफल

बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोग या जो लोन लेकर नया काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय बहुत उत्तम है, किसी वरिष्ठ और प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापारिक लेन-देन में सावधानी बरतें।

मीन आज का राशिफल

आज नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का बड़ा लाभ मिल सकता है। व्यापार में कुछ नया करने के प्रयास सफल होंगे। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।