{"vars":{"id": "141324:5161"}}

IPL 2027 से पहले टीमों में बड़ा फेरबदल, हार्दिक पंजाब में, अर्शदीप मुंबई में जाएंगे 

 

IPL 2027 News : आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हाई-प्रोफाइल ट्रेड डील होने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को शामिल करने के करीब पहुंच गई है। इस सौदे में उसके पेसर अर्शदीप सिंह और विकेटकीपर विष्णु विनोद मुंबई में जा सकते हैं। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच प्रस्तावित बदलाव पर सहमति भी बन गई है। 

अब केवल बीसीसीआई के आईपीएल अधिकारियों के पास जरूरी दस्तावेज भेजे जाने हैं। आधिकारिक घोषणा इस हफ्ते होने की संभावना है। हार्दिक और अर्शदीप 18- 18 करोड़ रुपए के खिलाड़ी रिपोर्ट के अनुसार, सौदे की शुरुआती पहल मुंबई की ओर से हुई थी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच खिलाड़ियों के नाम को लेकर बातचीत आगे बढ़ी। पंजाब ने ऑलराउंडर हार्दिक के बदले प्रमुख पेसर अर्शदीप और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद को देने का प्रस्ताव रखा। गौरतलब है कि हार्दिक और अर्शदीप दोनों 18-18 करोड़ रुपए के खिलाड़ी हैं, जबकि विनोद को पंजाब ने 95 लाख रुपए में खरीदा था।

हार्दिक और अर्शदीप का पिछला सीजन था साधारण
हार्दिक और अर्शदीप का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। हार्दिक ने मुंबई के लिए 10 मैचों में 138 की स्ट्राइक रेट से 206 रन बनाए थे। वहीं, गेंदबाजी में 11.42 की इकोनॉमी से महज 4 विकेट ले सके थे। दूसरी ओर, अर्शदीप ने 14 मैचों में 10.20 की महंगी इकोनॉमी से 14 विकेट हासिल किए थे। विनोद को एक मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 15 रन बनाए थे।

केकेआर से भी हुई चर्चा; अब भी टीम के पास मौका 
मुंबई ने हार्दिक के ट्रेड के लिए कम से कम तीन टीमों से संपर्क किया था। पंजाब के अलावा केकेआर के साथ बातचीत भी काफी आगे पहुंची थी। केकेआर की ओर से हार्दिक को शामिल करने के लिए कई खिलाड़ियों के बदलाव का प्रस्ताव विचाराधीन था। अब हार्दिक के पंजाब जाने की संभावना के बीच यह देखना होगा कि केकेआर मुंबई से किसी दूसरे बड़े खिलाड़ी को लेने का प्रयास करती है या नहीं। 
अब मोहसिन को टारगेट कर सकती है पंजाब टीम 
अर्शदीप के मुंबई जाने पर पंजाब की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स से भी बातचीत कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस के बदले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान को लेने पर विचार कर रही है। इस बीच, चेन्नई सुपर किंग्स सहित कई फ्रेंचाइजी ने लिविंगस्टोन को टीम में शामिल करने के लिए हैदराबाद से संपर्क किया है।