{"vars":{"id": "141324:5161"}}

सोनिया-राजीव गांधी की लव स्टोरी का अनसुना किस्सा, राहुल गांधी ने बताया कहां हुई थी पहली मुलाकात

 

Sonia Gandhi Book : पिछले कई दिनों से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की पुस्तक बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव की लॉन्चिंग चर्चा में है। हालांकि इसका औपचारिक विमोचन सोमवार यानी 17 नवंबर को दिल्ली में किया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं के साथ-साथ लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। 

पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपने परिवार से जुड़े कई ऐसे गहरे राज लोगों के साथ सांझा किए, जिनसे अभी तक दुनिया अनजान थी। इस दौरान राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज के उस वर्सिटी रेस्टोरेंट का भी जिक्र किया, जहां उनके पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी की मुलाकात हुई थी।

राहुल गांधी ने इस किस्से को काफी हल्के अंदाज में लोगों को सलाह के रूप में पेश किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा अगर आप प्यार में पड़ना चाहते हैं तो कैम्ब्रिज के वर्सिटी रेस्टोरेंट जाइए, लेकिन वहां का चिकन चैसर कभी मत खाना। 

दरअसल यही वह रेस्टोरेंट है, जहां साेनिया और राजीव गांधी की पहली मुलाकात हुई थी। राहुल गांधी ने इस मुलाकात के बारे में बताया कि वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसी वर्सिटी रेस्टोरेंट में गए थे। इस कार्यक्रम के बारे में राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मम्मी यानी सोनिया गांधी पापा (राजीव गांधी) की गोद में बैठती थीं।

राहुल गांधी ने कहा कि मम्मी के पापा की गोद में बैठना वे सामान्य बात समझते थे। यह स्थिति खाने के समय होती थी। लेकिन जब वे अपने दोस्तों के घर गए तो पता चला कि यह सामान्य बात नहीं है। इस दौरान राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उन्हें राजनीति से दूर रहने के लिए कहा गया था।