{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा के रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर, 20 अगस्त को आंशिक रूप से रद्द रहेगी ये स्पेशल ट्रेन

 

हरियाणा में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन कल यानि 20 अगस्त को आंशिक रद्द रहेगी।  

इस पर अधिक जानकारी देते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि  बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा को आंशिक रद्द किया जा रहा है।

गाडी संख्या 09006, भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा 20 अगस्त को आंशिक रद्द रहेगी। ये ट्रेन 20 अगस्त यानि कल भिवानी से प्रस्थान करेगी।  लेकिन बोरीवली तक ही संचालित होगी और बोरीवली-बांद्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

इन स्टेशनों से गुजरती है ट्रेन

यह स्पेशल ट्रेन भिवानी, चरखी दादरी, कोसली, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली से होकर गुजरती है और भिवानी से बांद्रा टर्मिनस तक लगभग 1459 किलोमीटर की दूरी तय करती है।