पानीपत वासियों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी! 16 अक्टूबर से यह ट्रैन रेलवे स्टेशन पर रोज करेगी ठहराव
INDIAN RAILWAYS : हरियाणा प्रदेश के रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे विभाग में 16 अक्टूबर से पानीपत रेलवे स्टेशन पर अमृत जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को मंजूरी दे दी है। इस ट्रेन की पानीपत जंक्शन पर ठहराव शुरू होने से रेलवे यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। बता दें कि पानीपत रेलवे स्टेशन पर 10 दिन तक पूर्वांचलियों का धरना चला था। जिसके बाद रेलवे विभाग ने गरीब रथ एक्सप्रेस और अमृतसर-जयनगर-अमृतसर ट्रेन के ठहराव को मंजूरी दे दी है।
रुकेगी अमृतसर-जयनगर-अमृतसर ट्रेन
रेलवे की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार 16 अक्टूबर से पानीपत रेलवे जंक्शन पर अमृतसर-जयनगर-अमृतसर ट्रेन का ठहराव शुरू होगा। 16 अक्टूबर से पानीपत रेलवे स्टेशन पर अमृतसर से आने वाली ट्रेन शाम 4:10 बजे और जयनगर से आने वाली ट्रेन रात 10:10 बजे ठहराव करेगी। बता दें कि रेलवे द्वारा अमृतसर-सहरसा गरीब रथ (12203/12204) के ठहराव का नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका है।
अमृतसर-जयनगर-अमृतसर ट्रेन और गरीब रथ ट्रेन के पानीपत रेलवे स्टेशन पर ठहराव को मंजूरी मिलने के बाद शहर में रहने वाले तकरीबन चार लाख पूर्वांचलियों को लाभ मिलेगा।
यह जानकारी पूर्वांचल समाज समिति के पदाधिकारी राजू श्रीवास्तव ने दी है। उन्होंने बताया कि शहर में रहने वाले करीब 4 लाख पूर्वांचलियों को त्योहारों पर आवाजाही के लिए लगभग 6 ट्रेनों के ठहराव की जरूरत थी।
तीन दिन पहले रेलवे ने अमृतसर-सहरसा गरीब रथ (12203/12204) के ठहराव का नोटिफिकेशन जारी किया था और अब अमृतसर-जयनगर-अमृतसर ट्रेन के ठहराव का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर अन्य ट्रेनों के स्टॉपेज का भी आश्वासन दिया है।