{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा के रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, इस जिले से होकर जाएंगी लंबी दूरी की 7 ट्रेनें

 

हरियाणा में रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब लंबी दूरी वाली सात ट्रेनें भिवानी जिले से होकर जाएंगी। जिससे यहां के यात्रियों को काफी फायदा मिलने वाला है।

दिल्ली सराय रोहिल्ला–पटेल नगर–पालम स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है।

इस बदलाव का सीधा फायदा भिवानी को मिलेगा, क्योंकि 6 और 7 अक्टूबर को 7 लंबी दूरी की ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से भिवानी होकर संचालित होंगी। भिवानी को नियमित रूप से इस तरह की लंबी दूरी की ट्रेनों की आवश्यकता है ।

6 अक्टूबर 2026 को भिवानी होकर चलने वाली ट्रेनें

14662 जम्मूतवी–बाड़मेर रेलसेवा
परिवर्तित मार्ग: दिल्ली–रोहतक–भिवानी–रेवाड़ी

09523 ओखा–साबरमती रेलसेवा
परिवर्तित मार्ग: रेवाड़ी–भिवानी–रोहतक

19403 भुज–दिल्ली रेलसेवा
परिवर्तित मार्ग: रेवाड़ी–भिवानी–रोहतक

14312 भुज–बरेली रेलसेवा
परिवर्तित मार्ग: रेवाड़ी–भिवानी–रोहतक–दिल्ली

09203 वेरावल–हरिद्वार रेलसेवा
परिवर्तित मार्ग: रेवाड़ी–भिवानी–रोहतक–दिल्ली

7 अक्टूबर 2026 को भिवानी होकर चलने वाली ट्रेनें:

14321 बरेली–भुज रेलसेवा
परिवर्तित मार्ग: दिल्ली–रोहतक–भिवानी–रेवाड़ी

09524 शक्रवारस्ती–ओखा रेलसेवा
परिवर्तित मार्ग: रोहतक–भिवानी–रेवाड़ी

यानी 6 और 7 अक्टूबर को कुल 7 लंबी दूरी की ट्रेनें भिवानी रूट से होकर गुजरेंगी। यह बदलाव दिल्ली सराय रोहिल्ला–पटेल नगर–पालम स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण किया गया है। यात्रियों के लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि परिवर्तित मार्ग पर ट्रेन के समय और संचालन में भी बदलाव हो सकता है। यात्री सफर करने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और समय NTES/रेलवे के आधिकारिक माध्यम से जरूर जांच लें।