{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा के इस जिले से कटरा के लिए शुरू हुई बस सेवा, देखें समय और रूट

 

Haryana Roadways: हरियाणा में यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन विभाग द्वारा अलग- अलग राज्यों के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है।

राज्य से कई प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए हरियाणा रोडवेज ने सीधी बस सेवा शुरू की है। इसी बीच रेवाड़ी डिपो से माता वैष्णोदेवी दर्शन एक्सप्रेस बस सेवा की शुरुआत की है।

यह बस रेवाड़ी से रवाना होकर वाया दिल्ली,पानीपत,अंबाला,लुधियाना बाईपास, जालन्धर,पठानकोट, जम्मू होते हुए कटरा का सफर तय करेगी।

ये रहेगा बस का समय

हरियाणा रोडवेज की ये बस रेवाड़ी दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी।

दिल्ली से रात 8:20 बजे

पानीपत से रात 10:00 बजे

अम्बाला से रात 11:30 बजे

जालन्धर से सुबह 3:00 बजे

कटरा पहुंचने का समय लगभग सुबह 9:00 बजे

वापसी समय सारणी

कटड़ा से दोपहर 3:30 बजे

जम्मू से शाम 4:45 बजे

जालन्धर से रात 10:50 बजे

अम्बाला से रात  2:30 बजे

पानीपत से सुबह 4:00 बजे

दिल्ली से सुबह 5:30 बजे

रेवाड़ी पहुंचने का समय लगभग सुबह 7:30 बजे