पानीपत में आज शाम सात बजे तक ये रूट डायवर्ट, 650 पुलिसकर्मी की भी तैनाती
HARYANA NEWS : हरियाणा के पानीपत जिले से इस वक्त की खबर सामने आ रही है। बता दे की की आज शहर में पांच जगह बड़े स्तर पर दशहरा मनाया जाएगा। हनुमान स्वरूप और राम शोभायात्रा के साथ भक्त रावण दहन को देखने के लिए आयोजन स्थलों पर पहुंचेंगे। वहीँ इसी वयवस्था को मजबूती देने के लिए भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है।
650 पुलिस जवानों की तैनाती
पुलिस ने यातायात एवं व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। बता दे की पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने शहर के पांच प्रमुख स्थानों सहित जिलेभर में होने वाले रावण दहन कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिसको लेकर सिविल ड्रेस और वर्दी में कुल 650 पुलिस जवानों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
ये रूट आज रहेंगें डाइवर्ट
अधिक जानकारी के लिए बता दे की त्योहार के दौरान शहर में जाम की स्थिति से निपटने और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने भी कमर कस ली है। जिसके लिए आज दोपहर से शाम तक कुछ रूट को भी डाइवर्ट किया गया है।
पर्व के दिन दोपहर दो से शाम सात बजे तक उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहनों को बाईपास के माध्यम से बाहरी जीटी रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
जीटी रोड स्थित मलिक पेट्रोल पंप से मित्तल मेगा मॉल की तरफ जाने वाले भारी वाहनों और ऑटो के आवागमन पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।
बलजीत नगर नाका और संजय चौक से शहर की तरफ आने वाले वाहनों के रास्तों में भी बदलाव किया गया है। इसी तरह मॉडल टाउन व सेक्टर-13-17 में यातायात नियम लागू रहेंगे।
पुलिस ने की अपील
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे रावण दहन स्थल के पास अपने वाहन न ले जाएं और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।