{"vars":{"id": "141324:5161"}}

65 करोड़ की लागत से हाईटेक होगा हरियाणा का यह रेलवे स्टेशन, लोगों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएँ 

अमृत भारत रेलवे स्टेशन की तहत देश भर में रेलवे स्टेशनों की कायाकल्प की जा रही है। इसके तहत हरियाणा कई सारे रेलवे स्टेशनों को नया रूप मिल चुका है
 

PANIPAT RAILWAY STATION : अमृत भारत रेलवे स्टेशन की तहत देश भर में रेलवे स्टेशनों की कायाकल्प की जा रही है। इसके तहत हरियाणा कई सारे रेलवे स्टेशनों को नया रूप मिल चुका है। वहीं अब एक ओर स्टेशन को अब इस योजना के तहत शामिल कर लिया गया है। इस बार हरियाणा के व्यस्तत्म रेलवे स्टेशनों में शामिल पानीपत स्टेशन को नया रूप दिया जाएगा।

 

इस योजना के तहत अब हरियाणा के पानीपत रेलवे जंक्शन की तस्वीर बदली जाएगी। इस स्टेशन के सुधार पर 65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे स्टेशन के पुनर्विकास की योजना है। इसके अलावा यात्रियों के लिए भी यहां पर आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। 

 

इन सुविधाओं में यात्रियों की रेलवे प्लेटफार्म पहुंच पहले से कहीं अधिक सुगम हो जाएगी। इस लेकर मुख्य परियोजना निदेशक नवीन अग्रवाल ने यहां फिलहाल मौजूद सुविधाओं का निरीक्षण किया।


उन्होंने निरीक्षण के दौरान यहां होने वाले विकास कार्यों की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों से भी पूछा कि यह काम किस प्रकार से यात्रियों को बेहतर यात्रा का अनुभव देंगे।

 

उन्होंने बताया कि 65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेलवे स्टेशन भवन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू जानी है। नए बनने वाले स्टेशन में बुजुर्ग यात्रियों के साथ दिव्यांगों के लिए भी कई सुविधाएं होंगी।

क्योंकि अब रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा दी जाएगी। इससे जो यात्री भारी सामान लेकर आते हैं, उनको भी मदद मिलेगी। 


हरियाणा के व्यस्त स्टेशनों में है पानीपत


पानीपत रेलवे स्टेशन दिल्ली- अमृतसर और दिल्ली- चंडीगढ़ रूट का मुख्य स्टेशन है। यह मुख्य लाइन होने के कारण यहां पर यात्री गाड़ियों के साथ माल गाड़ियों की आवाजाही भी काफी रहती है। ऐसे में यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे तक जाने के लिए अब सीढ़ियों की जरूरत नहीं रहेगी।