पानीपत- करनाल नमो भारत कॉरिडोर ने पकड़ी रफ़्तार, हरियाणा में बनेगें 15 नए स्टेशन
Haryana Namo Bharat Train Update : हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है । बता दे की देश में नमो भारत यानी आरआरटीएस कॉरिडोर के निर्माण कार्य अब तेजी से गति पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। बता दे की इसी कड़ी में अब दिल्ली से पानीपत - करनाल नमो भारत कॉरिडोर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस कॉरिडोर का निर्माण अगले 1 साल में पूरा कर लिया जाएगा। जिसके हरियाणा में १५ स्टेशन बनेगें .
इस कॉरिडोर पर काम शुरू हो गया है। इसके पहले चरण में निर्माण के रास्ते में आने वाली बिजली की लाइन को शिफ्ट किया जाएगा।
क्योंकि काम शुरू करने से पहले बिजली लाइन और उपकरणों को स्थानांतरित किया जाना है। इस कार्य के लिए टाटा पावर-डीडीएल द्वारा नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन यानी एनसीआरटीसी के साथ एमओयू किया गया है।
एमओयू के अनुसार दिल्ली- पानीपत - करनाल कॉरिडोर के रास्ते में आने वाले बिजली नेटवर्क शिफ्ट करने के साथ-साथ दोबारा भी तैयार किया जाना है। गौरतलब है कि दिल्ली से करनाल के बीच 136.3 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनाया जाना है। यह एनसीआर में महत्वपूर्ण परियोजना होगी।
इस कॉरिडाेर पर नमो भारत रेल परियोजना के 21 स्टेशन बनाए जाने हैं। इसमें 6 रेलवे स्टेशन दिल्ली में होंगे, जबकि 15 हरियाणा रेलवे स्टेशन हरियाणा में बनाए जाने हैं। इस कॉरिडोर के निर्माण में 124.82 किलोमीटर एलिवेटेड ट्रैक बनेगा, जबकि 11.48 किलोमीटर का ट्रैक भूमिगत बनाया जाना है।
कॉरिडोर के निर्माण से पहले बिजली लाइनों को हटाया जाएगा। क्योंकि इस रास्ते में कुल 38 अतिरिक्त उच्च वोल्टेज की लाइन आती हैं। इसमें 765, 400, 132 और 66 केवी की लाइन हैं। ऐसे में इनको सबसे पहले शिफ्ट किया जाना है। इसके बाद ही निर्माण का काम आगे बढ़ेगा।