{"vars":{"id": "141324:5161"}}

पानीपत-हजरत निजामुद्दीन के बीच चली नई मेमू ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा लाभ
 

निजामुद्दीन - पानीपत के बीच चलाई जा रही है। इस शेड्यूल के अनुसार ट्रेन नंबर 04417 और 04418 का संचालन शुरू किया गया है।
 

Haryana New Train : हरियाणा के पानीपत से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के बीच नई ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। यह मेमू ट्रेन 20 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इससे हजारों यात्रियों को लाभ होगा। हालांकि दिल्ली-पानीपत के बीच काफी सारी ट्रेन हैं, लेकिन इस ट्रेन का समय दिन में रखा गया है। इससे दैनिक यात्रियों को नए समय पर ट्रेन मिल जाएगी।

 

यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन का संचालन उत्तर रेलवे द्वारा हजरत निजामुद्दीन - पानीपत के बीच चलाई जा रही है। इस शेड्यूल के अनुसार ट्रेन नंबर 04417 और 04418 का संचालन शुरू किया गया है। हालांकि पहले भी विशेष शेड़्यूल के अनुसार ट्रेन संचालित की जा रही है, लेकिन अब इस ट्रेन को नियमित रूप से चलाया जा रहा। 

 

यह संचालन 20 अक्टूबर से शुरू हो गया है और 28 अक्टूबर तक प्रतिदिन ट्रेन चलाई जाएगी। सबसे बड़ी बात यह है कि यह ट्रेन पूरी तरह से जनरल क्लास की होंगी। यानी इसमें आरक्षित श्रेणी का प्रावधान नहीं है। जो यात्री सामान्य श्रेणी में यात्रा करते हैं, उनको इसका खास लाभ मिलेगा। 

 

ट्रेन की समय सारिणी

यह ट्रेन 04417 नंबर से हजरत निजामुद्दीन से सुबह 11:00 बजे रवाना हो रही है। इसके बाद नई दिल्ली स्टेशन पर 11:20 पहुंचेगी। यहां ट्रेन का ठहराव 5 मिनट का है। नई दिल्ली के बाद 11:40 बजे सब्जी मंडी स्टेशन पहुंचेगी और यहां से 11:42 बजे रवाना होगी।


ट्रेन बदली स्टेशन से 11:53 बजे रवाना होगी। इसके बाद ठहराव नरेला में होगा और यहां से ट्रेन को 12:03 बजे चलाया जाएगा। जबकि सोनीपत से यह ट्रेन 12:26 बजे चलेगी। हरियाणा में प्रवेश के बाद भोडवाल माजरी स्टेशन पर भी ट्रेन का ठहराव होगा और यहां से 12:45 बजे बजे ट्रेन चलेगी।


इसके बाद समालखा स्टेशन से ट्रेन दोपहर बाद 12:52 बजे चलेगी। वहीं दीवाना स्टेशन से चलने का समय 13:00 बजे रहेगा। यहां से चलकर दोपहर बाद 13:10 बजे ट्रेन पानीपत पहुंचेगी।


 

इसी प्रकार वापसी में ट्रेन नंबर 04418 हजरत निजामुद्दीन


के लिए चलेगी। इसको पानीपत जंक्शन से दोपहर बाद 15:00 बजे चलाया जाएगा। दीवाना स्टेशन से 15:08 बजे और समालखा 15:16 बजे चलने का समय है। भोडवाल माजरी स्टेशन से यह ट्रेन 15:22 बजे चलेगी। यहां से चलकर ट्रेन सोनीपत पहुंचेगी और 15:38 बजे रवाना होगी। 


 

दिल्ली में एंट्री के बाद नरेला स्टेशन से 16:10 बजे, बदली स्टेशन से 16:22 बजे, सब्जी मंडी 16:58 बजे ट्रेन रवाना होगी। नई दिल्ली जंक्शन पर ट्रेन 17:13 पहुंचेगी और 17:15 बजे रवाना होगी। यहां से चलकर 17:45 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंच जाएगी।