IPS मेघा भूषण ने पानीपत पुलिस लाइन में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पूरे भारतवर्ष में मनाया गया आज पुलिस स्मृति दिवस
PANIPAT NEWS : 21 अक्तूबर को पूरे भारत वर्ष में पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। इस दिन भारत वर्ष में देश के सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तथा सभी राज्यों के पुलिस बल 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाते है।
इस दिन उन सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को नमन किया जाता है जिन्होंने ड्यूटी के दौरान भारत वर्ष की एकता, अखंडता और हमारी सुरक्षा के लिए कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति दी।
पुलिस स्मृति दिवस का इतिहास 67 वर्ष पुराना है। 20 अक्तूबर 1959 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक कंपनी को भारतीय तिब्बत सीमा रक्षा हेतू लद्दाख में हॉट स्प्रिंग नामक स्थान पर तीन टुकड़ियों को तैनात किया गया था।
जिनमें से एक टुकड़ी की तलाश में दूसरी टुकड़ी गई तो उस टुकड़ी पर चीनी सेनिकों द्वारा उची पहाड़ी पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस दल के वीर जवानों ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह न करते हुए चीनी सेना के साथ डटकर मुकाबला किया।
और मातृ-भूमि की रक्षा करते हुए 10 शूरवीर जवानों ने मां भारती के चरणों में अपने प्राणों की आहुति दे दी। अन्य गंभीर रूप से घायल जवानों को चीनी सेना द्वारा बंदी बना लिया।
हॉट स्प्रिंग की इस साहसी व न भूल सकने वाली शोर्य गाथा के बाद इन शूरवीर जवानों की याद में देश का समस्त पुलिस बल 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाता है।
देश की स्वतंत्रता के बाद विभिन्न पुलिस बलों के करीब 35 हजार जवानों ने देश की एकता अखंडता और हमारी सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 की समय अवधि के दौरान देश की आंतरिक सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा करते हुए 154 जवानों ने अपने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया है।
जिनमें हरियाणा से निरीक्षक जगदीश प्रसाद, उप निरीक्षक रवि, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र, सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार शहीद हुए। इन वीरों ने अपने सर्वोच्च बलिदान से 21 अक्तूबर के इस पवित्र पुलिस स्मृति दिवस की सूची में अपने नामों को हमेशा के लिए स्वर्ण अक्षरों में अंकित कर लिया।
पुलिस लाईन पानीपत में आज शहीदी स्मारक पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेधा भूषण आईपीएस व अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा शहीदों को श्रद्धाजलि अर्पित की गई।
पानीपत जिला के रिहायसी शहीद सिपाही प्रेम सिंह निवासी सेक्टर-6 पानीपत, सिपाही संजय कुमार निवासी विकास नगर गली नंबर-7 पानीपत, ईएसआई बलवान सिंह निवासी देसराज कॉलोनी पानीपत व युजीसी रणधीर सिंह गांव मांडी के परिवारजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनको सम्मानित किया गया।
इस दौरान एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस, डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार, डीएसपी प्रणय कुमार, डीएसपी नरेंद्र कुमार, डीएसपी सुरेश कुमार, डीएसपी प्रदीप, डीएसपी मुकेश कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।