{"vars":{"id": "141324:5161"}}

पानीपत में गरजा निगम का बुलडोजर, तीन घंटे चलाए अभियान में कई इलाकों से अतिक्रमण हटाया 

Panipat news: अतिक्रमण हटाने के दौरान भीड़ का विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला लेकिन पुलिस की मौजूदगी ने सब कुछ संभाल लिया ।
 

Haryana के पानीपत जिले में नगर निगम का बड़ा एक्शन देखने को मिला है । बता दे की नगर निगम शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 अस्थायी कब्जों को हटाया ।

गोहाना रोड पर की कार्रवाई 


अधिक जानकारी के लिए बता दे की नगर निगम टीम ने यह कार्रवाई गोहाना रोड पर की जहां करीब तीन किलोमीटर में अतिक्रमण हटाया।

इस दौरान दुकानों व फैक्टरी के बाहर टीन लगाकर 20 अस्थायी कब्जों को हटाया गया। बता दे की अतिक्रमण हटाने के दौरान भीड़ का विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला लेकिन पुलिस की मौजूदगी ने सब कुछ संभाल लिया ।


20 कब्जों का हटाया


अधिक जानकारी के लिए बता दे की नगर निगम के एमई दीपक राणा की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई इस दौरान कृष्णपुरा चौकी पुलिस की मौजूदगी रही। टीम ने गोहाना रोड पर शुगर मिल के नजदीक से कार्रवाई शुरू की और दिल्ली पैरलल नहर तक पहुंचे। जहां टीम द्वारा तकरीबन 20 कब्जों का हटाया गया

 एमई दीपक राणा ने साफ़ साफ शब्दों में कहा है कि निगम अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रखेगा।