Haryana News : त्योहारी सीजन में जाम ने छुड़ाए पानीपत के लोगों के पसीनें, 10 मिनट का सफर एक घंटे में हो रहा है तय
Panipat News : दिवाली का मौका है ऐसे में हर कोई इस ख़ास त्यौहार का लुत्फ़ उठाने के लिए व्यस्त है लेकिन लोगों के पानीपत शहर में लगातार लग रहा जाम सिरदर्द बनता जा रहा है । हर दिन लोगों के कई घंटे इस जाम में खर्च हो रहे है ।
बता दे की जीटी रोड पर लगने वाला जाम ने आमजन की रफ़्तार धीमी कर दी है, यहाँ दिनभर वाहन रेंगते नजर आते हैं और एंबुलेंस तक जाम में फंस रही हैं। फ्लाईओवर से शहर पार करने में जहां करीब 10 मिनट लगते हैं, वहीं नीचे जीटी रोड से निकलने में एक घंटे तक का समय लग रहा है।
सर्विस लेन में चल रहा निर्माण कार्य
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि राहगीरों के अनुसार सर्विस लेन में चल रहा निर्माण कार्य इस जाम का प्रमुख कारण बना हुआ है। बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों को जाम के साथ पार्किंग की समस्या भी झेलनी पड़ रही है। उनका कहना है कि जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे बनी पार्किंग भी इस समय वाहनों से भरी नजर आती है। जिसके बाद यहाँ जाम की समस्याओं से आमजन को झूझना पड़ रहा है .
बता दे की गंटेरस और दीवाली का मौका है। ऐसे में त्योहारों की खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंच रहे है, लेकिन वाहन खड़े करने की जगह नहीं मिली। उन्होंने बताया कि जाम के कारण आधे घंटे में पूरा होने वाला काम दो घंटे में हो रहा है। फ्लाईओवर के नीचे भी पार्किंग की जगह नहीं मिल रही। उन्होंने पुलिस प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की।
जीटी रोड को जाम मुक्त कराने के लिए अलग टीम गठित कर प्रत्येक चौराहे पर तैनात की गई है। पार्किंग प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन खड़े करने वालों के लगातार चालान किए जा रहे हैं। आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
-सुरेश सैनी, डीएसपी, यातायात।