Haryana News : पानीपत की हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल, 800 पार पहुंचा AQI
Haryana News : हरियाणा में धीरे धीरे हवा अब जहरीली हो रही है । बता दे की हरियाणा में दिवाली से पहले मौसम में जहर घुलता नजर आ रहा है । प्रदेश के 7 जिलों में अब एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 को पार कर गया है। वहीँ आज सुबह पानीपत सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा, जिसका एक्यूआई 800 पार पहुंच गया। सुबह शाम आसमान धुंधला दिखाई देने लगा है । ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी है .
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी प्रदेश में बारिश के आसार नहीं है । जिससे राहत मिल सके । क्योंकि सुबह शाम देखा जा रहा है की लोगों की आँखों में अब जलन शुरू हो गया है । अगर बारिश नहीं होती है तो दीवाली के मोके पर परेशानी और अधिक बढ़ सकती है .
हिसार HAU ने दी यह जानकारी
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में पिछले पांच दिनों में मौसम खुश्क रहा। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने तथा रात्रि तापमान कम होने से धुआं व धूल के कण वातावरण की नमी में मिलने से राज्य में कहीं कहीं स्मॉग की स्थिति भी बनी हुई है।
इन 7 जिलों में जहर बनी हवा
ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की पानीपत, बहादुरगढ़, जींद, बल्लभगढ़, कैथल, गुरुग्राम और मानेसर सबसे ज्यादा प्रदूषित हैं। इनका एक्यूआई 300 को पार कर गया। लेकिन पानीपत आज सबसे ज्यादा प्रदूषित बना हुआ है । जिसके AQI में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला है । सुबह 8 बजे की बात करें तो जिले में AQI 869 तक पहुंच गया है । जिसने आमजन की चिंता बढ़ा दी है । बता दे की बहुत खराब श्रेणी में पहुंचने के कारण हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। वहीँ आने वाले दिनों में अगर बारिश नहीं होती है तो परेशानी और अधिक बढ़ सकती है .