Haryana News : पानीपत शहर में कमांडो, पुलिस ने संभाला मोर्चा, DSP खुद पहुंचे मोके पर, जानें पूरा माजरा?
Haryana News : हरियाणा समेत देशभर में त्योहारी सीजन का माहौल है ऐसे में सरकार कानून व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं कर रही है । अब इसी कड़ी में पानीपत शहर में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग ने कई अहम कदम उठाये है ।
बाजारों में व्यवस्था कड़ी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की सीजन में बाजारों में बढ़ती भीड़ और जाम से निपटने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था कड़ी कर दी है। सोमवार से इंसार बाजार समेत शहर के 36 बाजारों में नई व्यवस्था लागू की गई। महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य खरीदारों को परेशानी हो रही थी।
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस अधिकारियों और व्यापारियों के बीच पहले भी दो दौर की बैठकें हो चुकी थीं। इसके बाद भीड़ नियंत्रित करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई।
कमांडो और पुलिस बल तैनात
अधिक जानकारी के लिए बता दे की बाजारों में सात से आठ कमांडो तैनात किए गए हैं, जबकि पांच पुलिस राइडर गश्त कर रही हैं। इसके अलावा 10 प्रमुख स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। बाजारों में वन-वे व्यवस्था लागू करने के साथ नो-एंट्री के नियमों को भी सख्ती से लागू किया जा रहा है।
दिवाली और अन्य त्योहारों के चलते पिछले कुछ दिनों से इंसार बाजार, गुरुद्वारा रोड और आसपास के बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई थी। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के बाजारों में प्रवेश करने से जाम लग रहा था। इससे
सोमवार को डीएसपी ( DSP) यातायात सुरेश कुमार ने लालबत्ती से इंसार बाजार तक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंगलवार को भी पुलिस अधिकारी राइडर पर सवार होकर बाजार क्षेत्र में व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे है।