{"vars":{"id": "141324:5161"}}

हरियाणा में पीपीपी और जन्मतिथि में तुरंत सुधार के निर्देश, जनता को मिला लाभ 

एसडीएम (SDM) ने अधिकारियों को समाधान प्रकोष्ठ में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने और त्वरित कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए। 
 

HARYANA NEWS : हरियाणा के पानीपत जिले में सोमवार को उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया गया।  बता दे की एसडीएम शिवजीत भारती (SDM) ने आमजन की समस्याएं सुनीं और आमजन को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
 

नायब तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौजूद 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की आमजन की समय का तुरंत निवारण करने के लिए शिविर में नायब तहसीलदार सुनील कुमार और सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन जसविन्द्र सिंह बख्तुआ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसी दौरान परिवार पहचान पत्र (PPP) में संशोधन, आय सत्यापन, जन्मतिथि सुधार, पेंशन (PENSION) और प्लाट की निशानदेही जैसे कई मामले प्रमुखता से सामने आए। 


SDM ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की आमजन के लिए लगाए गए इस शिवर में एसडीएम (SDM) ने अधिकारियों को समाधान प्रकोष्ठ में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने और त्वरित कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए। 
 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के लिए शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण आवश्यक है। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

पता दे की शिवर में अलग अलग क्षेत्रों से कई मामले सामने आये थे ,जिसमे PPP - पेंशन समेत कई अन्य मामलो पर SDM ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए है।