रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पानीपत स्टेशन पर ठहराव करेगी यह सुपरफास्ट ट्रेन; फटाफट देखें टाइमिंग
indian railways : हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खासकर पानीपत सहित जीटी रोड बेल्ट पर औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत पुर्वांचल के लोगों के लिए यह खबर राहत लेकर आई है। बता दें कि रेलवे विभाग ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस के बाद अब अमृतसर- जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को भी मंजूरी प्रदान कर दी है।
यह रहेगा शेड्यूल
बता दें कि पानीपत रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों के ठहराव को लेकर लगभग 10 दिन तक पूर्वांचलियों ने धरना-प्रदर्शन किया था जिसके बाद 16 अक्टूबर से इस ट्रेन के ठहराव को मंजूरी देने का फैसला लिया गया है। रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 16 अक्टूबर से पानीपत रेलवे स्टेशन पर अमृतसर से आने वाली ट्रेन शाम 04.10 बजे और जयनगर से आने वाली ट्रेन रात 10.10 बजे ठहराव करेगी।
त्यौहार पर घर का सफर होगा सुहाना
पूर्वांचल समाज समिति के पदाधिकारी राजू श्रीवास्तव ने बताया कि पानीपत रेलवे स्टेशन पर अमृतसर- सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस और अमृतसर- जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव का पानीपत में रहने वाले लाखों पूर्वांचल के लोगों को फायदा पहुंचेगा। उनके लिए त्यौहारी सीजन पर घर का सफर आरामदायक हो जाएगा।
इससे जहां नियमित ट्रेनों से ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी तो वहीं दूसरी ओर पानीपत से दीवाली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों को अपने नजदीकी स्टेशन से ट्रेन की सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्हें सीट मिलना आसान हो जाएगा।