{"vars":{"id": "141324:5161"}}

खुशखबरी! पानीपत से कोटा तक आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शैड्यूल

त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ काफी पढ़ जाती है। ऐसे में रेलवे ने 09801 और 09802 रेल गाड़ियां चलाने का फैसला लिया है। यह अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 और 26 अक्टूबर को चलाई जाएंगी। 
 

special train: त्योहारी सीजन में रेल गाड़ियों में सीट के लिए जूझ रहे यात्रियों के लिए एक और राहत भी खबर आई है। रेलवे द्वारा राजस्थान के कोट से हरियाणा के पानीपत के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। यह ट्रेन 22 अक्टूबर से यात्रा शुरू करेगी। 
 

इस ट्रेन को चलाने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने खास योजना बनाई है। क्योंकि त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ काफी पढ़ जाती है। ऐसे में रेलवे ने 09801 और 09802 रेल गाड़ियां चलाने का फैसला लिया है। यह अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 और 26 अक्टूबर को चलाई जाएंगी। 
 

अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा देने का प्रयास

रेलवे ने अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा देने का प्रयास किया है। इसके तहत ट्रेन में 18 कोच लगाए गए हैं। इनमें एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, दो कोच एसएलआर होंगे, जबकि 12 सामान्य द्वितीय श्रेणी के रहेंगे। इसके अलावा 3 सामान्य स्लीपर श्रेणीके रहने वाले हैं।

 

ट्रेन चलने का शेड्यूल

यह स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर को राजस्थान के कोटा से सुबह 9:45 बजे पानीपत के लिए रवाना होगी। कोटा की ओर से ट्रेन संख्या 09801 का परिचालन होगा। इसके बाद दोबारा 26 अक्टूबर को इसी समय पर चलाया जाएगा। इसे बीच के स्टेशनों पर भी ठहराव दिया गया है।  कोटा से चल कर ट्रेन सुबह 10:38 बजे लाखेरी स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद सवाई माधोपुर पहुंचने का समय सुबह 11:28 बजे है।

 

इसके बाद ट्रेन का ठहराव गंगापुर सिटी रहेगा, जहां  दोपहर 12:23 बजे ट्रेन पहुंच जाएगी। यहां से अगला ठहराव हिण्डौन सिटी दोपहर 1:08 बजे है। इसके बाद दोपहर 2:10 बजे बयाना में ट्रेन आएगी। भरतपुर में दोपहर 2:48 बजे और मथुरा  शाम 4:10 बजे पहुंचेगी। यहां से ट्रेन पलवल स्टेशन पर शाम 6:10 बजे पहुंच जाएगी।

 

इस ट्रेन के नई दिल्ली पहुंचने का समय शाम 7:15 बजे है। नई दिल्ली से सोनीपत पहुंचने का समय रात 8:43 बजे होगा। इसके बाद भोड़वाल माजरी में रात 9:20 बजे ट्रेन जाएगी। वहीं 10:25 बजे पानीपत पहुंच जाएगी। 

 

करीब 1 घंटे के ठहराव के बाद इस ट्रेन को 09802 नंबर से पानीपत से कोटा के लिए रात 11:35 बजे रवाना किया जाएगा। पानीपत से भी 22 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को चलाया जाएगा।

वापसी में ट्रेन इसी रूट से कोटा जाएगी। पानीपत से चलकर रात 12: 37 बजे भोड़वाल माजरी में ठहराव होगा। इसके बाद सोनीपत में रात 1:12 बजे, नई दिल्ली जंक्शन पर रात 2:25 बजे ट्रेन का समय है। 


 

नई दिल्ली से चलकर यह ट्रेन सुबह 3: 25 बजे पलवल,  सुबह 5: 20 बजे मथुरा, सुबह 6: 05 बजे भरतपुर और सुबह 7: 02 बजे बयाना पहुंचेगी।


इसके बाद हिण्डौन सिटी पहुंचने का समय सुबह 7:59 बजे रहेगा। जबकि गंगापुर सिटी में ट्रेन सुबह 8:34 बजे पहुंचेगी। यहां से सवाई माधोपुर पहुंचने का समय  सुबह 9:57 बजे है। इसके बाद सुबह 10: 58 बजे लाखेरी और दोपहर 1 बजे कोटा पहुंचेगी।