10 करोड़ का क्लेम लेने के लिए पानीपत से बनवाया खुद का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र, सरपंच समेत कई लोगों को दिया लालच
आरोपी ने पानीपत के असंध रोड स्थित भारद्वाज मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल से खुद को मृत घोषित करवाकर मृत्यु प्रमाणपत्र भी जारी करा लिया। बीमा कंपनी की जांच में साजिश का खुलासा हुआ।
Haryana News-VOP: हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । जिसे जान सभी हैरान रह गए । बता दे की पूरा मामला अमेरिका की बीमा कंपनी से करीब 10 करोड़ रुपये का क्लेम हासिल करने के लिए सोनीपत के मोहम्मदपुर माजरा निवासी अंकित ने रचा । इस मामले में उसने खुद की मौत का प्रोपगेंडा बनाया। वहीँ दूसरी तरफ पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने महाराणा गांव के सरपंच प्रवीण, जिम संचालक सोनू, डॉ. सुधीर और चंडीगढ़ निवासी दीपक की भूमिका बताई। आरोप है कि सरपंच, जिम संचालक और चिकित्सक को 50-50 लाख रुपये देने का लालच दिया गया था।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की आरोपी ने पानीपत के असंध रोड स्थित भारद्वाज मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल से खुद को मृत घोषित करवाकर मृत्यु प्रमाणपत्र भी जारी करा लिया। बीमा कंपनी की जांच में साजिश का खुलासा हुआ।
आरोपी को पुलिस ने दबोचा
इसके बाद पानीपत पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (एसडीयू) ने आरोपी को उत्तराखंड के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस साजिश में शामिल बताए जा रहे महाराणा गांव के सरपंच, जिम संचालक, चिकित्सक और चंडीगढ़ निवासी एक अन्य व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है।Haryana News-VOP
ऐसे रची पूरी कहानी
एसडीयू को बीमा कंपनी के प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार की शिकायत मिली थी। शिकायत के अनुसार, अंकित अमेरिका गया था और वहां एमेरिटस लाइफ इंश्योरेंस कॉर्प से 10 लाख डॉलर की जीवन बीमा पॉलिसी कराई थी। पॉलिसी में उसने पानीपत के एम्पोरियम फ्लैट्स का पता दिया था। वह 30 मार्च 2026 को भारत लौट आया। इसके बाद एक मई की रात करीब 11 बजे मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में जिम के बाहर टहलते समय चचेरे भाई श्रवण से फोन पर बात करते हुए अचानक तबीयत बिगड़ने की कहानी तैयार की गई।
कहानी के अनुसार, जिम संचालक सोनू अपने कर्मचारी की स्कूटी से अंकित को भारद्वाज मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल ले गया। रास्ते में करीब 300 मीटर की दूरी पर अस्पताल होने के बावजूद उसे लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित इस अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां अस्पताल संचालक और डॉ. सुधीर ने रात 12:45 बजे उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृत्यु प्रमाणपत्र के आधार पर बीमा क्लेम की प्रक्रिया शुरू की गई।Haryana News-VOP
बीमा कंपनी की जांच में कई तथ्य संदिग्ध मिले। क्लेम करने वाला चचेरा भाई अंकित के पासपोर्ट, मोबाइल और अन्य सामान का ठोस विवरण नहीं दे सका। वहीं, पॉलिसी में दर्ज पते पर जांच करने पहुंची एजेंसी को अजय कुमार नाम का व्यक्ति मिला। उसने पांच-छह साल से वहां किराये पर रहने और अंकित नाम के किसी व्यक्ति को नहीं जानने की बात कही। पुलिस को सूचना मिली कि अंकित कर्णप्रयाग स्थित होटल भागीरथी पैलेस में ठहरा हुआ है। पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। होटल में उसने वीरेंद्र नाम से कमरा बुक कराया था और दूसरे मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था।Haryana News-VOP