पानीपत में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI लेवल पहुंचा 1100 के पार
Haryana News : जहाँ देशभर में दिवाली की धूम मची हुई थी । वहीँ पानीपत में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया । बता दे की दिवाली की रात लोगों ने खूब पटाके और आतिशबाजी का मजा लिया जिसके चलते हवा भी बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। औद्योगिक नगरी पानीपत में दीवाली की रात वायु प्रदूषण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आसमान में हवा नहीं सिर्फ जहर उड़ता हुआ दिख रहा था .
ताजा आंकड़ों के अनुसार, पानीपत का लाइव एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 1131 दर्ज किया गया है, जो 'खतरनाक' (Hazardous) श्रेणी में आता है। हवा में प्रदूषण के इस गंभीर स्तर के कारण पानीपत दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में 16वें स्थान पर पहुंच गया है।
एक्यूआई 300 से अधिक तो हवा खराब
बता दें कि एक्यूआई 300 से अधिक होने पर हवा खतरनाक स्तर में चली जाती है, लेकिन पानीपत का एक्यूआई 1131 दर्ज किया गया है। हवा की गुणवत्ता का यह स्तर सामान्य से कई गुना अधिक खराब है।
सांस के मरीजों और बड़े बुजर्गों का रखें ध्यान
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार की जहरीली हवा में सांस लेना सामान्य लोगों के साथ-साथ बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है। लोगों को बेवजह घरों से बाहर न निकलने और बाहर जाने पर मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है