{"vars":{"id": "141324:5161"}}

पानीपत शहर की प्यास बुझाने को बनी खास योजना

 

पानीपत शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब पानीपत शहर में नगर निगम द्वारा नई पेयजल पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके तहत शहर के पश्चिमी क्षेत्र में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना है। इससे इस क्षेत्र में पानी की आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी। 

इस परियोजना के तहत पानी के पश्चिमी जोन में डक्टाइल आयरन यानी डीआई पाइप लाइन बिछाई जानी है। पहले जब यहां पर पाइप लाइन गई तो यह क्षेत्र छूट गया था। इसके साथ शहर में पहले से बिछी पुरानी पाइप लाइन को आपस में जोड़ा जाएगा। इसके साथ पुरानी एसी व पीवीसी पाइपलाइन को बदला जाएगा। 

अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना पर करीब 26.86 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर लगा दिया गया है। जैसे ही प्रक्रिया पूरी होगी, इसके बाद ठेकेदार को कार्य अलाट होते ही 210 दिन में यह काम पूरा करना होगा। साथ ही नई डीआई पाइप लाइन डलने से यह मजबूत और लीक प्रूफ होगी। भविष्य में भी यहां लोगों को बेहतर सुविधा मिलती रहेगी।

पहले वाली लाइन हो चुकी है जर्जर
हालांकि इस क्षेत्र में पहले भी पानी के लिए पाइप लाइन डाली गई है, लेकिन वह जर्जर हो चुकी है। इसे अलावा कुछ स्थानाें पर पाइप लाइन नहीं है। इससे पेयजल की आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है। अब इसके लिए नगर निगम ने नई योजना तैयार की है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह लाइन डलने ेेके बाद शहर के बड़े हिस्से को निर्बाध पेयजल मिलने लगेगा।