{"vars":{"id": "141324:5161"}}

 गुरुग्राम व पानीपत समेत बनेगें 9 नए काॅरिडोर, जेवर से होगी सीधी कनेक्टिविटी, अब यहाँ तक होगा नमो भारत ट्रैन का विस्तार 

HARYANA NAMO BHRAT TRAIN UPDATE : नमो भारत को विस्तार देने के लिए अलवर व पानीपत कारिडोर के साथ-साथ इस परियोजना को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
 

HARYANA NAMO BHRAT TRAIN UPDATE : भारत में सार्वजनिक परिवहन सेवा में बड़ा विस्तार होने जा रहा है। क्योंकि अब नमो भारत रेल कॉरिडोर को पूरे एनसीआर में विस्तार दिया जाएगा। इसके तहत 9 नए कॉरिडोर बनाने की योजना है। इससे एनसीआर के शहरों में नमो भारत की पहुंच और भी बेहतर होगी।

इस परियोजना से क्षेत्रीय लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। क्योंकि  दिल्ली-मेरठ काॅरिडोर पर प्रतिदिन यात्रियों की संख्या एक लाख के पार पहुंच रही है।

विशेषकर त्योहारी सीजन की बात की जाए तो यात्रियों की संख्या इससे कहीं अधिक हो जाती है। हालांकि इसके तहत व्यापक सुविधा मिल रही है, इसके बावजूद लोगों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। 

हालांकि फिलहाल की बात की जाए तो पहला क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम नमो भारत मेरठ से दिल्ली तक जुड़ा हुआ है। आने वाले समय में इसका विस्तार मेरठ से लगते हुए एनसीआर क्षेत्र में किया जाना है।

उत्तर प्रदेश के जेवर में बने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक भी इसकी पहुंच करने की योजना है। वहीं एनसीआर के महत्वपूर्ण शहर गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत को भी इससे जोड़ा जाएगा।

जेवर एयरपोर्ट से जुड़ने वाले नमो भारत कॉरिडोर से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होने जा रहा है। क्योंकि इस विस्तार के बाद इस काॅरिडोर के गाजियाबाद स्टेशन को सीधा एयरपोर्ट तक जोड़ने की तैयारी है।

ऐसे में सरकार इस काॅरिडोर को जल्द से जल्द तैयार करने के लिए तेजी से काम कर रही है। इसी कड़ी में नमो भारत को विस्तार देने के लिए अलवर व पानीपत कारिडोर के साथ-साथ इस परियोजना को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

बनेंगे ये 9 काॅरिडोर

  • दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी (शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़)-अलवर काॅरिडोर
  • दिल्ली-पानीपत-करनाल काॅरिडोर
  • गाजियाबाद-जेवर (नरेन्द्र मोदी एयरपोर्ट) काॅरिडोर
  • गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा-ग्रेटर नोएडा काॅरिडोर
  • दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-पलवल
  • गाजियाबाद-खुर्जा
  • दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक
  • गाजियाबाद-हापुड़
  • दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत