अब महंगी दवाइयों से मिलेगी मुक्ति, सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे मिलेगी सस्ती दवा
Amrit Pharmacy : हरियाणा के जींद समेत सभी सरकारी अस्पतालों में अमृत फार्मेसी को शुरू किया जा रहा है। अब अमृत फार्मेसी पर सस्ती दवाएं मिलेंगी। पिछले काफी समय से फार्मेसी को शुरू करने की कवायद की जा रही थी लेकिन छोटी-मोटी व तकनीकि खामियों, सॉफ्टवेयर अपडेटिंग के चलते यह शुरू नही हो पा रही थी।
जींद में सब कुछ सही होने पर अमृत फार्मेसी को शुरू कर दिया गया है। अब अमृत फार्मेसी से दवाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। जोकि बाजार के दामों से बेहद सस्ती हैं। वहीं अमृत फार्मेसी व वीटा पार्लर में गोहाना रोड की तरफ से आवागमन को लेकर जो कच्चा रास्ता था, जिस पर ब्लॉक लगवा दिए गए हैं ताकि आमजन को परेशानी न हो।
कई बार अस्पताल के अंदर कई प्रकार की दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पाती। ऐसे में मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं, जो काफी महंगी होती हें। हालांकि अस्पताल में जनऔषधी केंद्र भी बनाया गया है लेकिन यहां ब्रांडेड कंपनियों की दवाइयां नही मिलती है और केवलजैनेरिक दवाइयां मिलती हैं जो काफी सस्ती तो होती हैं लेकिन ब्रांडेड कंपनी की नही होती हैं।
ऐसे में कई बार मरीज अच्छी कंपनी की दवाई लेना चाहता है। इन सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए अमृत फार्मेसी का निर्माण करवाया गया है।
तकनीकि खामियों के चलते नही शुरू हो पा रही थी अमृत फार्मेसी
अमृत फार्मेसी को बने हुए 15 दिन से ज्यादा का समय हो गया था लेकिन तकनीकि खामियों की वजह से यह शुरू नही हो पा रही थी। दवाइयों को देने के बाद उन्हें लिस्टिड करने को लेकर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करवा दिया गया है। दवा के रैक सजा कर दवाओं को रख दिया गया है।
इसके साथ ही अमृत फार्मेसी में एक कम्पयुटर सेट व फार्मासिस्ट को बैठा दिया गया है। यह फार्मेसी 24 घंटे खुली रहेगी। जिससे मरीजों के साथ-साथ शहर के लोगों को भी फायदा मिलेगा। यहां नागरिक अस्पताल के मरीजों के अलावा कोई भी दवा खरीद सकता है।
अमृत फार्मेसी के पास ही बनाया वीटा पार्लर
अमृत फार्मेसी के पास ही वीटा पार्लर भी बनाया गया है। जहां वीटा के सभी प्रकार के दूध, मिठाई, लस्सी, दही, घी, आइसक्रीम से लेकर हर प्रकार के वीटा के उत्पाद मिलेंगे। कई बार किसी मरीज के परिजनकाफी दूर होते हैं तो वह यहां पर आकर अपनी भूख मिटा सकेंगे। इसके अलावा इस पार्लर बार पर पौष्टिक उत्पाद मिलेंगे।
नागरिक अस्प्ताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. रघुवीर पूनिया ने बताया कि मंगलवार से अमृत फार्मेसी शुरू कर दी गई है। अमृत फार्मेसी केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं में शामिल है। इसका मुख्य उद्देश्य मरीजों को ब्रांडेड दवाओं की तुलना में बहुत कम कीमत पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराना है।
यहां मिलने वाली दवाएं निजी मेडिकल स्टोरों की तुलना में 50 से 60 प्रतिशत तक सस्ती होंगी। इससे गरीब और मध्यमवर्गीय मरीजों को विशेष राहत मिलेगी।