{"vars":{"id": "141324:5161"}}

 New City: 406 एकड़ में बनेगी टाउनशिप, 901 करोड़ में हुआ ठेका, यहाँ बसेगा नया शहर

इस परियोजना में बनने वाले सैटेलाइट टाउनशिप फेज-1 के पैकेज-3 में ग्रुप हाउसिंग व दो अन्य बुनियादी ढांचे बनाए जाने हैं। यह काम कंपनी को 24 महीने में पूरा करना होगा।
 

New City : जम्मू-कशमीर की राजधानी श्रीनगर में बसने वाले नए सैटेलाइट टाउनशिप के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके तहत में 901.43 करोड़ रुपये का ठेका निर्माण के लिए कंपनी को दिया गया है। यह निर्माण क्षेत्र में कार्य देश की बड़ी कंपनी दिलीप बिल्डकान को दिया गया है। इसके लिए एनबीसीसी द्वारा पत्र जारी कर दिया गया है। 

इसको लेकर दिलीप बिल्डकान द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन के आधार पर इस परियोजना की जिम्मेदारी दी गई है।

दरअसल इस परियोजना में बनने वाले सैटेलाइट टाउनशिप फेज-1 के पैकेज-3 में ग्रुप हाउसिंग व दो अन्य बुनियादी ढांचे बनाए जाने हैं। यह काम कंपनी को 24 महीने में पूरा करना होगा।

साथ ही इस कार्य के रखरखाव के लिए दो वर्षों तक कंपनी को ही करना होगा।

बनेगा 200 कमरों वाला फाइव स्टार रिसार्ट


यह परियोजन बहुत ही महत्वपकांक्षी है। ऐसे में इसका निर्माण एनबीसीसी और श्रीनगर डेवलपमेंट अथारिटी द्वारा किया जा रहा है।

इसके लिए 406 एकड़ भूमि पर सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जानी है। यह टाउनशिप यहां बनने वाले मेडिसिटी और हाईकोर्ट परिसर के पास बनाई जा रही है।

इसको नए टाउन सेंटर के साथ आवासीय प्लाट, लग्जरी विला, अपार्टमेंट काम्प्लेक्स, कमर्शियल आफिस के लिए जगह, इंडोर स्पोर्ट्स सेंटर के साथ 200 कमरों वाला फाइव स्टार रिसार्ट भी बनाया जाना है। इसके अलावा यहां पर 3,200 किफायती आवास की योजना है।