इंटरनेट यूज नहीं तो अपनाएं विभिन्न कंपनियों के यह प्लान
जो लोग अपने फोन में इंटरनेट का प्रयोग नहीं करते, उनके लिए देश की सभी टेलीकॉम कंपनियों ने अब सिर्फ वाॅयस और एसएमएस पैक लांच कर दिए हैं। यह प्लान उपभोक्ताओं को सस्ते पड़ते हैं। क्योंकि इसमें इंटरनेट के पैसे नहीं जुड़े होते। इसको लेकर टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई द्वारा सभी कंपनियों को खास निर्देश दिए गए थे।
इसके बाद अब देश की सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी BSNL से लेकर अन्य सभी निजी कंपनियां जैस Airtel, Jio, Vi, द्वारा अपने-अपने प्लान लांच किए हैं। रिचार्ज में इन प्लान के साथ डेटा नहीं दिया जा रहा है। इसके कारण यह प्लान काफी सस्ते पड़़ते हैं।
ऐसे में जिन उपभोक्ताओं को इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है, उनके लिए यह प्लान काफी किफायती रहते हैं। या फिर कुछ लोग अपने फोन में 2 सिम रखते हैं। इससे उनके सकेंडरी सिम को सिर्फ एक्टिव रखना होता है। हाल के दिनों में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों से ऐसे प्लान लॉन्च करने के निर्देश दिए थे।
BSNL का प्लान
बिना डेटा वाले रिचार्ज में BSNL द्वारा 172 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन रहती है। जबकि 184 रुपये वाला प्लान लेकर 30 दिन तक फ्री कॉलिंग और एसएमएस का लाभ लिया जा सकता है। इसके अलावा बीएसएनएल 190 रुपये में फुल कैलेंडर मंथ का प्लान देता है। यानी जो महीना 31 दिन का होता है, उसमें यह प्लान पूरे महीने काम करेगा। इसमें अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं।
Jio का प्लान
बीएसएनएल की तरही ही Jio ने भी कई ऐसे प्लान लांच किए हैं, जिनमें डेटा नहीं होता। यह प्लान सिर्फ वॉइस कॉलिंग के साथ एसएमएस की सुविधा देते हैं। इसके तहत 147 रुपये का प्लान 22 दिन की वैलिडिटी देता है। वहीं 177 रुपये में वैलिडिटी 28 दिन की मिल जाती है। जियो के 196 रुपये वाले प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी रहती है और 197 रुपये एक कैलेंडर मंथ का प्लान मिल जाता है। इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग तो मिलती ही है, साथ ही प्रतिदिन 300 एसएमएस की सुविधा मिलती है। वहीं 448 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी और 1000 एसएमएस की सुविधा है। जबकि 1748 रुपये में 336 दिन की वैलिडिटी के साथ 3600 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा इन दोनों ही प्लान में JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी दिया जा रहा है।
Airtel और Vi बिना डेटा वाले प्लान
Airtel और Vi द्वारा भी कई प्लान मार्केट में उतारे गए हैं। इसके तहत यदि 185 रुपये में मिलने वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी दी जाती है। वहीं 206 रुपये में 30 दिन वैलिडिटी वाला प्लान मिल जाता है। यदि मंथ कैलेंडर का प्लान लेना है तो 206 रुपये का प्लान लेना होगा। इनके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। इसमें Airtel द्वारा 30 दिन के लिए हेलो ट्यून्स भी दी जाती है।