{"vars":{"id": "141324:5161"}}

 1 दिसंबर से बदल जायेंगें गैस सिलेंडर बुकिंग के नियम, परेशानी नहीं हो इसलिए पूरी कर लें यह प्रक्रिया

घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिए फायदा लेने के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सभी गैस आपूर्ति कंपनियां जैसे इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस में यह जरूरी है।
 

gas cylinder Booking Rule Change: रसोई गैस के लिए एलपीजी सिलेंडर का प्रयोग करने वाले देश के करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए बहुत ही खास खबर आइ है। दरअसल इसी साल यानी 1 दिसंबर 2026 से रसोई गैस के लिए सिलेंडर बुकिंग का नियम बदल रहा है। क्योंकि अब आपको सिलेंडर लेने के लिए ई-केवाईसी करवानी होगी। इसलिए आज ही अपने कनेक्शन पर ई-केवाईसी की स्थिति को अच्छी प्रकार से चेक कर लें।

क्योंकि अब ई-केवाईसी के बिना सिलेंडर बुकिंग में दिक्कत आने वाली है, ऐसे में जिन लोगों की यह प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, उनको पूरी कर लेनी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी के साथ-साथ इसकी बुकिंग भी प्रभावित हो सकती है।gas cylinder Booking Rule

करवाना होगा आधार बायोमेट्रिक ई-केवाईसी 


उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिए फायदा लेने के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सभी गैस आपूर्ति कंपनियां जैसे इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस में यह जरूरी है। सिलेंडर पर सब्सिडी पाने के लिए यह प्रक्रिया जरूरी है।gas cylinder Booking Rule

क्या पहले करवाई है ई-केवाईसी
केवाईसी करवाने से पहले यह जानना जरूरी है कि क्या आपने पहले यह प्रक्रिया पूरी करवाई है। यदि पहले केवाईसी करवा चुके हैं तो अब इसको दोबारा करवाने की जरूरत नहीं है। वहीं यदि आपके कनेक्शन पर यह प्रक्रिया अधूरी है तो इसको करवाना बेहद जरूरी है।