669.12 करोड़ रुपये से बनेगा एक्सप्रेसवे, पंजाब में मजबूत होगी रोड कनेक्टिविटी
Punjab new expressway : पंजाब के लोगों को आने वाले दिनों में बेहतर रोड कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई ने 699.12 करोड़ से बनने वाले नए 4 लेन रोड का टेंडर जारी किया है। इस रोड के बनने से जालंधर - मोगा, फिरोजपुर और कपूरथला रूट पर बेहतर और सुविधाजन सफर मिलेगा। साथ ही इसक कनेक्टिविटी दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेसवे से भी रहेगी।
इस नए बनने वाले रोड से जालंधर-मोगा रोड को जालंधर-कपूरथला रोड और कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी रोड से जोड़ने वाले दो हिस्सों में कुल 39.5 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाने की योजना है। इस परियोजना के तहत 4 प्रमुख राउंडग्लास फ्लाईओवर भी बनाए जाएंगे। जो इस सफर को और भी अधिक रोमांचक बना देंगे।
इस फ्लाईओवर पर करीब 90 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन फ्लाईओवरों को एनएचएआई दिल्ली-जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इसके निर्माण से जालंधर और आसपास के गांवों को भी पंजाब के अन्य शहरों के लिए बेहतर रास्ता मिलेगा। ऐसे में जहां जालंधर - मोगा और फिरोजपुर का सफर 2 से ढाई घंटे में पूरा होता है, यह सफर करीब एक घंटे का रह जाएगा।
राउंडग्लास फ्लाईओवर के लिए क्षेत्र तय
इस परियोजना में बनने वाले राउंडग्लास फ्लाइओवर के लिए भी जगह चिन्हित कर ली गई है। इसके तहत नकोदर से फिल्लौर के रास्ते पर मोगा हाईवे से कनेक्टिविटी देने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना है।
वहीं जालंधर-कपूरथला रोड पर भी फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके निर्माण से कपूरथला की तरफ जाने वाले वाहनों को सीधा और सुरक्षित रास्ता मिल जाएगा। इसके अलावा कंग साबू गांव के अंदर हाईवे पर फ्लाईओवर निर्माण होगा। इससे आसपास के गांवों के लोगों को सीधा हाईवे से जुडने की सुविधा मिलेगी। इन सभी फ्लाईओसर से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का जुड़ाव हाईवे से हो जाएगा।
दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेसवे होगा जुड़ाव
इस परियोजना से पंजाब के लोगों को सीधा दिल्ली-अमृतसर- कटड़ा एक्सप्रेसवे से जुड़ाव मिल जाएगा। क्योंकि यह नई सड़क बनने से जालंधर-मोगा रोड, जालंधर-कपूरथला रोड और सुल्तानपुर लोधी से जाने वाले वाहन सीधे दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकेंगे। ऐसे में दिल्ली, जम्मू और कटरा के लिए भी यह आसान रास्ता बन जाएगा।
इसका निर्माण 2 हिस्सोें में किया जाना है। जिसका पहला हिस्सा जालंधर-मोगा रोड से जालंधर-कपूरथला रोड तक बनाया जाएगा। इसके तहत 15.5 किलोमीटर सड़क बनाई जानी है। वहीं दूसरे हिस्से में जालंधर-मोगा रोड से कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी रोड तक 24 किलोमीटर का रोड बनेगा। इसके लिए एजेंसी को करीब डेढ साल यानी 548 दिन का समय दिया गया है।