{"vars":{"id": "141324:5161"}}

सर्दी के मौसम में बिना धोए कंबल-रजाई रहेंगें चकाचक, बस अपना ले ये ट्रिक

 

सर्दियां दस्तक दे रही हैं और ऐसे में अब लोग अपने घरों में रजाईयां और गर्म कपड़े निकालने की योजना बना रहे हैं, लेकिन लंबे समय से अलमारी या ट्रक में रखने रहने के कारण इन रजाईयों में गंध आने लगती है। इसको घर पर ही आसान ट्रिक से दूर किया जा सकता है। साथ ही इस ट्रिक से इन गर्म कपड़ों से फ्रैश खुशबू भी जाएगी।

हालांकि लोग पिछली सर्दी के बाद रखे हुए कपड़ों को धूप लगा लेते हैं और इसके बाद प्रयोग करते हैं। इसमें रजाई, कंबल और अन्य गर्म वस्त्र कुछ ताजा तो हो जाते हैं, लेकिन इनमें गंध बनी र हती है। इनको ओढ़ने में काफी असहजता रहती है।

साथ ही भारी कंबल, रजाई को धोना भी आसान नहीं होता। ऐसे में बिना धोए ही इन भारी वस्त्रों को ताजा रूप दिया जा सकता है। क्योंकि इससे कंबल और रजाई में हुई बदबू गायब हो जाती है। इसके लिए रखे हुए कंबल- रजाई को सबसे पहले अच्छी प्रकार से झाड़ लेना चाहिए। क्योंकि रखे हुए वस्त्रों में धूल चली जाती है। इसको निकालना जरूरी है।

धूल निकालने के बाद ऐसे वस्त्रों को धूप और हवा में अच्छी प्रकार से सुखा लें। ध्यान रहे कि रजाई व कंबल को दोनों ओर से धूप व हवा लग जाए। यह प्रक्रिया लगातार 2 से 3 दिन तक की जानी चाहिए। इससे कपड़ों में हुई गंध पूरी तरह से निकल जाएगी।

ऐसे करें उपचार
इसके बाद असली काम शुरू होता है, जो आपके कंबल को फ्रैश खुशबू देगा। इसके लिए बेकिंग सोडा का प्रयोग काफी उचित रहता है। बेकिंग सोढ़ा में एसेंशियल ऑयल मिलाकर इसको कंबल पर रजाई पर अच्छी प्रकार से लगा दें। करीब आधे घंटे तक इसको छोड़ दें और फिर किसी ब्रश से इसको साफ कर दें। इसके लिए वैक्यूम क्लीनर का प्रयोग भी किया जा सकता है। यह बदबू को पूरी तरह से निकाल देगा।

सफेद सिरका भी असरदार
वहीं बदबू को निकालने के लिए सफेद सिरका भी प्रयोग हो सकता है। क्योंकि यह काफी असरदार होता है।
इसके लिए सफेद सिरका को पानी में बराबर मात्रा से मिला लें और एक स्प्रे बोतल में भर कर इस घोल को कंबल और रजाई पर छिड़क दें। इसके बाद अच्छी प्रकार सूखा लें। इससे यदि कंबल या रजाई में कोई फंगस या बैक्टिरिया भी है तो यह पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।