दिवाली और छठ पूजा पर रेलवे की खास सौगात, चलेंगी 90 विशेष ट्रेन
indian Special Train : भारत में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में हर कोई त्योहार पर घर जाना चाहता है। विशेषकर दिवाली और छठ पर्व पर रेलगाड़ियों में यात्रियों का दबाव बहुत बढ़ जाता है। यात्रियों की इस भीड़ का प्रबंधन करने के लिए रेलवे ने 90 नई विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।
यह ट्रेन देश के अलग-अलग हिस्सों को पूर्वाचंल क्षेत्र को जोडेंगी। इन विशेष ट्रेनों का संचालन अंबाला, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना सहित पंजाब के कई स्टेशनों के साथ-साथ दिल्ली से किया जा रहा है। यह ट्रेन मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के साथ बिहार की ओर चलेंगी।
रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बिहार के सहरसा से ट्रेन संख्या 04527 का संचालन 6, 10 और 13 नवंबर को किया जाएगा। यह ट्रेन शाम 7:15 बजे अंबाला कैंट के लिए रवाना होगी और10:20 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। अंबाला कैंट से वापसी में ट्रेन नंबर 04528 सरहिंद से 5 , 9 और 12 नवंबर को सुबह 11:25 बजे चलेगी। यह ट्रेन शाम 5 बजे सहरसा पहुंचेगी।
इसी प्रकार बिहार की राजधानी पटना और नई दिल्ली के बीच ट्रेन का संचालन होगा। इस रूट के लिए ट्रेन नंबर 02252, 02251, 02254 और 02253 का संचालान होगा। वहीं हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से पटना के बीच 04512 और 04511 का संचालन होगा। जबकि पंजाब के फिरोजपुर कैंट से पटना के बीच ट्रेन नंबर 04615 और 04616 चलेंगी। वहीं दिल्ली के आनंद विहार से पाटलिपुत्र के बीच ट्रेन नंबर 04096 और 04095 चलाई जाएंगी।
जबकि चंडीगढ़ से बरौनी ट्रेन संख्या 04536 का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में एक बार शुक्रवार चलेगी। ट्रेन चंडीगढ़ से बरौनी के लिए रात 11:45 बजे चलेगी। वहीं वापसी में इस ट्रेन को बरौनी से चंडीगढ़ के लिए ट्रेन संख्या 04535 के रूप में सप्ताह में एक बार रविवार को चलाया जाएगा।
दिल्ली से बिहार तक जाने वाली ट्रेन में दिल्ली - सीतामढ़ी का संचालन भी होगा। ट्रेन नंबर 04010 व 04009 दिल्ली के आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के बीच 04028 व 04027 चलेगी। जबकि आनंद विहार से जोगबनी के बीच 04008 व 04007 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
वहीं दिल्ली-सुपौल के बीच ट्रेन नंबर 04072 व 04071 का संचालन होगा। पश्चिम बंगाल के हावड़ा व नई दिल्ली के बीच ट्रेन नंबर 04052 व 04051 चलाई जाएंगी। वहीं आनंद विहार से बिहार के भागलपुर के बीच ट्रेन नंबर 04062 व 04061 का संचालन होना है। इसी प्रकार ऋषिकेश और मुजफ्फरपुर के बीच 04314 व 04313 विशेष ट्रेनें त्योहारी सीजन में चलाई जानी हैं।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से बिहार के बरौनी और अन्य शहरों के लिए भी स्पेशल ट्रेन तैयार की गई हैं।वहीं कोलकाता से पंजाब अमृतसर के बीच ट्रेन नंबर 04624 और 04623, अमृतसर-बरौनी के बीच ट्रेन नंबर 04668 और 04667 और ऋषिकेश-कोलकाता के बीच ट्रेन नंबर 04312 और 04311 का शेड्यूल तैयार किया गया है।